संवाददाता आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार।
जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन…
जिले में अभियान में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यां की प्रदर्शनी लगाई।
आगर-मालवा : जून/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार बारिश का पानी सहेजने एवं पानी की बूंद-बूंद को बचाने के लिए 90 दिवसीय प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रदेश के साथ ही आगर-मालवा जिले में समारोहपूवर्क समापन हुआ।
जिला पंचायत आगर में अभियान समारोह अवसर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यां की प्रदर्शनी लगाई गई, जहां ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकायों एवं अन्य विभागों द्वारा कराए गए जल संवर्धन के कार्यों को प्रदर्शित किया गया। अभियान की रूपरेखा एवं जिले में हुये में कार्यां पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भेरूसिंह चौहान उपस्थित रही। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूसिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष नलखेड़ा प्रतिनिधि मुकेश , नलखेड़ा जनपद उपाध्यक्ष ईश्वर साईं, आगर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, श्री प्रेम यादव, जिला एसीईओ जितेंद्र सिंह सेंगर, परियोजना अधिकारी मनरेगा डॉ. मनोज कुमार शर्मा,आगर जनपद सीईओ मोहनलाल स्वर्णकार, जनपद सीईओ नलखेड़ा अश्विनी पाटीदार, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति रहे।







