पुल-पुलियाओं पर संकेतक बोर्ड लगाए, व कर्मचारी की तैनाती करे – कलेक्टर श्री सिंह

Spread the love

 

संवाददाता आगर-मालवा : गोर्वधन कुम्भकार।

 

 

 

पुल-पुलियाओं पर संकेतक बोर्ड लगाए, व कर्मचारी की तैनाती करे – —  कलेक्टर श्री सिंह।

 

झूले हुए विद्युत तारों को ठीक करें, सड़क पर घूमने वाले निराश्रित गौ-वंशों को गौशालाओं में भेजें।

 

अधिकारी, सीएम हेल्पलाईन निराकरण में ग्रेडिंग सुधारे, अन्यथा होगी कार्यवाही।

 

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने टीएल बैठक में दिए निर्देश।

 

 

         आगर-मालवा : कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह निर्देश दिए की जिले के नदी-नालों की पुल पुलियाओं एवं रपटों पर बारिश का पानी होने के दौरान आवागमन नहीं हो, ऐसे स्थानों पर संकेतक बोर्ड तथा मैदानी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। पुल-पुलिया के ऊपर पानी होने के दौरान वाहन निकालने वाले वाहन चालको के लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि पुलियाओं पर पानी होने के दौरान बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत किसी भी स्थिति में स्कूली बसें न निकाली जाए, लापरवाही करने पर संबंधित बस संचालक एवं वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही करें। जिले के सभी स्कूली बसों का संचालन सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन अनुसार ही हो।

 

कलेक्टर आज कलेक्टर सभा कक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि को लेकर सभी अधिकारी सतर्क रहे, राहत कार्य संबंधी संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। पुलिस, होमगार्ड, राजस्व सहित संबंधित विभाग जिले में कहीं भी अतिवृष्टि के कारण जल भराव जैसी स्थिति निर्मित होने पर तत्काल समन्वय से राहत संबंधी कार्य करें। बारिश के समय जिले के डेम, तालाब आदि से अतिरिक्त पानी छोड़ने के दौरान निचली बस्तियों में पूर्व सूचना दी जाए, प्रभावित गांवों में कोटवार से मुनादी भी करवाई जाए, इसके बाद ही पानी छोड़ने की कार्रवाई करें।

 

कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि झूले हुए विद्युत तारों से कोई जन, पशु हानि न हो, इन्हें समय रहते ठीक करवाएं। विद्यालय परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झूले हुए तार तत्काल ठीक करें। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर के आसपास एवं अन्य स्थानों पर झूले हुए तारों का ठीक करवाने की कार्यवाही की जाए,जिससे की विद्युत करंट न फैले।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि बारिश के समय सड़क पर रहने वाले निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में भेजा जाए। पशुपालन विभाग सभी गौशालाओं में क्षमता अनुसार गौवंशों को रखवाएं। गौशालाओं में रह रहे गोवंश का भौतिक सत्यापन भी किया जाए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले की सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाएं, विद्यालय में नियमित साफ सफाई हो, टॉयलेट की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा कर ‘सी‘ एवं ‘डी‘ श्रेणी में रहने वाले विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को गंभीरता से ले, बिना देरी एवं समाधानकारी निराकरण कर ग्रेडिंग सुधार,े अन्यथा कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। कलेक्टर ने मांग आधारित शिकायते फोर्स क्लोज करवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनसुनवाई के आवेदनो का निराकरण करने एवं समय-सीमा के पत्रों का जवाब निर्धारित अवधि में भेजने के निर्देश अधिकारियो ंको दिए।

 

कलेक्टर ने बैंक एवं सहकारिता संस्थाओं के बकाया ऋण प्रकरणों तहसीलदारों से समन्वय कर वसूली करने के निर्देश उपायुक्त सहकारिता एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारों को आरआरसी प्रकरणों में शिविर के माध्यम से वसूली करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने खरीफ सीजन के लिए खाद, बीज की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा कर कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों की आवश्यकता अनुसार खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण पैदावार के लिए किसानों के लिए समसामयिक सलाह जारी करने के निर्देश भी दिए।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए की मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में शनिवार, रविवार एवं सोमवार में बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों की सुविधा की दृष्टिगत अधिकारी – कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें, आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की आसुविधा न हो। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित खुले, आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन निर्धारित समय अनुसार हो, बच्चों को पका हुआ गर्म भोजन एवं टीएचआर का समय पर वितरण हो। खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक ज्ञान भी अर्जित करवाएं। विभागीय अधिकारी समय-समय पर औचक भ्रमण कर आंगनबाड़ी गतिविधियों की जानकारी ले। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पिछले सप्ताह काम दिवस खुलने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता को शोकाज नोटिस जारी करे।

कलेक्टर ने ई-ऑफिस की समीक्षा कर निर्देश दिए कि ई-फाइल प्रक्रिया में जिन विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण हुआ है, वह एनआईसी को नये अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी उपलब्ध करवाए, जिससे कि उनके नाम की मैपिंग की जा सके। कलेक्टर ने कहा कि ऑफिस के माध्यम से नियमानुसार ही फाइल भेजी जाए, अधिकारी स्वयं फाइल पुटअप ना करें।

 

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास योजना, डॉ.भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, सावित्रीबाई फूले आर्थिक कल्याण योजना सहित अन्य स्व-रोजगार योजना की समीक्षा कर लक्ष्य अनुसार प्रकरण बनाकर बैंकों को भेजने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर आरपी वर्मा एसडीएम अगर मिलिंद ढोके डिप्टी कलेक्टर किरण बरबड़े प्रेम नारायण परमार सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़