संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।
महाविद्यालय में नवीन सत्र का शुभारंभ दीक्षारंभ एवं पौधरोपण कार्यक्रम के साथ हुआ।
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया।
आगर-मालवा : जिले के अग्रणी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नवीन सत्र 2025-26 का शुभारंभ नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत के साथ किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। जिसका उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन परिवेश से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत के साथ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ डी. पी. चतुर्वेदी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ रेखा गुप्ता ने विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों और शिक्षा के उद्देश्य पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ गोविंद पाटीदार ने नई शिक्षा नीति ( की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ मधु खंडेलवाल द्वारा प्रभावशाली रूप से किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ पी. एन. फागना ने सभी का आभार प्रकट किया। आगामी दो दिनों तक दीक्षारम्भ कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, विषयों सहित एनएसएस, एनसीसी आदि के बारे में भी विस्तार में बताया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात समस्त विद्यार्थियों एवं स्टॉफ ने मिलकर एक साथ संस्था परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगभग सौ से अधिक पौधों का वृहत पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
क्रमांक-05/जुलाई/2025







