ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250701OuyjtVK7/ey3sJSPj
फिरोजपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुई 46 लाख रुपये से अधिक की ठगी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
ऐंकर: फिरोजपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ 46 लाख रुपये से अधिक की बड़ी ठगी हुई है। इस संबंध में फिरोज़पुर के थाना सिटी की पुलिस द्वारा एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। जब इस मामले को लेकर थाना सिटी के एसएचओ जतिंदर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि फिरोज़पुर के इच्छेवाला रोड पर स्थित बैंक के मैनेजर द्वारा बयान दर्ज कराए गए हैं।
बयान में मैनेजर ने बताया कि सुनीता देवी, जो हरियाणा के कैथल की रहने वाली है, उसने फर्जी दस्तावेज़ तैयार करके और नकली आईडी कार्ड बनवाकर लोन लेकर बैंक के साथ 46 लाख 85 हजार रुपये की ठगी की है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: जतिंदर सिंह, एसएचओ, थाना सिटी, फिरोजपुर।







