संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
खयालों में भी गीत गाने लगा…!
अब नीन्द भी मुझको आने लगी हैं,
तू खयालों में भी गीत गाने लगा हैं।
मिली सखियां बात तेरी करने लगी,
रातें गुज़र गई दर्दे दिल कहने लगी।
दिल का मामला ‘ज़ख्म’ कैसे भरेंगे,
हमें तो गिला शिकायत कैसे करेंगे।
अब नीन्द भी मुझको आने लगी हैं,
तू खयालों में भी गीत गाने लगा हैं।
मैं कभी-कभी आती हूँ तेरी गली में,
मुक़द्दर बन जाए मेरा ऐसी भली में।
नसीबा मेरा कैसा हैं मुझे पता नहीं,
महरूम न हो जाऊ तेरी खता नहीं।
अब नीन्द भी मुझको आने लगी हैं,
तू खयालों में भी गीत गाने लगा हैं।
अपने घर का बस तू ही एक चिराग,
खूब प्यार करते हैं जैसे कण पराग।
क्यों? ना चाहूँ तुझे भले हो एतराज,
एक तू ही तो हैं सनम मेरा हमराज।







