ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250702QP9KdqGk
फिरोजपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन फेंकने वाले जेल सुरक्षा गार्ड को फिरोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बड़ी होशियारी से वह जेल की सुरक्षा के साथ-साथ जेल में सजा काट रहे कैदियों तक मोबाइल फोन के जरिए बड़ी रकम पहुंचाता था।
फिरोजपुर थाना सिटी की पुलिस ने उसे आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया।
फिरोजपुरः सेंट्रल जेल में हर रोज बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद हो रहे थे, जिसे रोकने के लिए जेल प्रशासन हर रोज जेल बैरकों की औचक जांच करता था और हर जांच के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद होते थे। इन मोबाइल फोन को हर रोज ढूंढना जेल प्रशासन और जिला फिरोजपुर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी कि आखिर ये मोबाइल फोन जेल में कैसे पहुंचे। जेल प्रशासन और जिला फिरोजपुर पुलिस पिछले काफी समय से लगातार इस काम में लगी हुई थी और इसकी असली सच्चाई तब सामने आई जब फिरोजपुर पुलिस ने जेल में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी डिवाइस सिस्टम लगाकर जेल के एक सुरक्षा गार्ड जो कि जेल प्रशासन द्वारा POSCO कंपनी से निजी तौर पर नियुक्त था, को 6 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसके पास से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उसे इन पांचों मोबाइल फोन को जेल के अंदर अपनी ड्यूटी के दौरान टावर पर फेंकना था, लेकिन उससे पहले ही फिरोजपुर पुलिस ने अपनी आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी डिवाइस लगाकर उसे पकड़ लिया और उसके पास से 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।







