कर्णप्रयाग में फिर हुआ भूस्खलन, लोगों का रेस्क्यू जारी; हाईवे बंद

Spread the love

 

उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के बाद मलबा मकान में घुस गया। मकान में रहने वाले लोगों का रेस्क्यू किया गया है। भूस्खलन होने से हाईवे भी बंद हो गया है।

                  जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग उमटा के पास पहाड़ी से फिर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से हाईवे किनारे मकान में मलबा घुस गया है। मकान में रह रहे लोगों को मुश्किल से बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। 

कर्णप्रयाग नेनीसैंण मोटर मार्ग आईटीआई से लगभग 500 मीटर आगे पहाड़ी से चट्टान टूटी थी। सड़क बंद होने से कपीरीपट्टी के लोगों को डिम्मर सिमली होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचना पड़ रहा था।

देहरादून समेत चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
               दून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश की संभावना है।
             मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक येलो अलर्ट वाले चारों जिलों के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ पर्वतीय हिस्सों में तीव्र बौछार की भी स्थिति देखने को मिल सकती है।

दून में हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से पारा 2.5 डिग्री बढ़ा
            राजधानी में बुधवार को हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2.5 और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, आने वाले दिनों में कई दौर की बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक देहरादून में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

              बृहस्पतिवार को भी दून में गर्जन के साथ कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। बुधवार की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़