संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
6 जुलाई – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विशेष
आवाज एकता और अखंडता के लिए गरजी…!
वहीं एक हैं महान नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी,
आवाज़ एकता और अखंडता के लिए गरजी।
भारत की राष्ट्रीय पहचान को एकीकृत रखने,
हिंदु राष्ट्रवाद के हित हेतू आवाज बुलंद करने।
क्षेत्रीय, सांस्कृतिक, धार्मिक आधार पे न ज़ोर,
विभाजन नहीं हो विकास का अलख चहूँओर।
वहीं एक हैं महान नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी,
आवाज़ एकता और अखंडता के लिए गरजी।
राजनीति में प्रवेश कर सच्चे अर्थों में उपासक,
मानवता और सिद्धान्त का पाठ पढ़ाते ठसक।
सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा में किया समर्पित,
जनसंघ के संस्थापक को करते हैं पुष्प अर्पित।







