पूनम भटनागर,
केन्द्रीय विहार, गुड़गांव।
मीठी गोली
राजू – बापू बापू देखो मेरे हाथ में क्या है?
बापू – क्या है आज तो तुम बहुत खुश दिख रहे हो!
राजू – हाँ बापू आज स्कूल मेरे दोस्त का जन्मदिन था। तो उस ने मुझे मीठी गोली दी सब को तो एक एक दी पर मुझे दो दी एक तो मेने खाली एक मुनी के लिए ले आया बापू उस ने भी तो नहीं खाई मीठी गोली!
बापू – पर ये हाथ में रखे रखे तो पिघल जाएगी राजू रुक में कुछ करता हूँ बापू ने तुरन्त आम के पत्ते लाकर राजू को दिए, राजू ने झट से मीठी गोली रखी और बापू के साथ घर की और निकल गया।
राजू- देखो मुनी में तुम्हारे लिए क्या लाया हूँ?
मुनी – क्या लाये हो मेरे लिए?
राजू – मीठी गोली?
मुनी – ये तो वही रंगबिरंगी गोलियां हैं जो उस दुकान में रखी हैैं कहा से मिली?
राजू- आज मेरे दोस्त का जन्मदिन है, उसने मुझे दो गोली दी थी। एक में तेरे लिए लेकर आया हूँ अब तु जल्दी से खाले वरना पिघल जाएगी।
मुनी – तो क्या भैया तेरा भी जन्मदिन आएगा तो तुम भी मीठी गोली बांटोगे? बोलो ना भैया राजू और बापू एक दूसरे का मुहँ को देख रहे थे मुनी मजे से मीठी गोली खा रही थी।







