प्रवक्ताः गुरुदीन वर्मा।
कर्मचारी 9 जुलाई को करेंगे राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन
————————————————————
सिरोही (राजस्थान): अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रर्दशन की तैयारी के लिए शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा के नेतृत्व में वर्सुअल बैठक हुई।
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) जिला प्रवक्ता गुरुदीन वर्मा के अनुसार महासंघ के जिलाध्यान धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि सम्पूर्ण देश में पुरानी पेन्शन की बहाली, आंठवे वेतन आयोग को तय समय में लागू करवाना, संविदा प्रथा बन्द कर नियमित नियुक्ति करवाना, आारजीएचएस योजना में की जा रही कटौतियों को बंद कर योजना को मूल स्वरूप में लागू रखना सहित
11 सूत्री मांग पर राज्य सरकार की संवादहीनता की वजह से कोई कार्यवाही अमल में नहीं आई है। जिसके कारण कर्मचारियों की माँगो पर सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ रहे है। गहलोत ने कर्मचारी हित में अधिक से अधिक कर्मचारी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाये। पशुचिकित्सक कर्मचारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, पटवार संघ, आयुर्वेद कर्मचारी संघ मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, सहायक कर्मचारी संघ, राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) सहित अनेक संघो के प्रतिनिधि धरना-प्रदर्शन में भाग लेगे।







