ऊखीमठः नगर क्षेत्रान्तर्गत उदयपुर वार्ड निवासी 27 वर्षीय समर्पित भल्ला के चार्टेड एकाउंटेंट के पद पर आसीन होने से क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

           ऊखीमठः नगर क्षेत्रान्तर्गत उदयपुर वार्ड निवासी 27 वर्षीय समर्पित भल्ला के चार्टेड एकाउंटेंट के पद पर आसीन होने से क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है तथा युवक की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनो, व्यापार मण्डल, परिजनो व जनमानस ने खुशी व्यक्त करते हुए युवक के उज्जवल भविष्य की कामना की है। समर्पित भल्ला ने इस सफलता का श्रेय अपने माता – पिता व गुरूजनो को दिया है तथा भविष्य मेंं समर्पित भल्ला ने सामाजिक संगठनो के माध्यम से गरीब व असहाय परिवारों की सेवा करने का मन बनाया है। 26 अप्रैल 1999 मे नगर क्षेत्र ऊखीमठ मे जन्मे समर्पित भल्ला की प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मन्दिर ऊखीमठ तथा माध्यमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बणसू जाखधार से हुई है जबकि वर्ष 2017 से 19 तक उन्होंने बी कांम की शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रहण की है। मई 2025 मेें समर्पित भल्ला ने बोध ग्रुप के माध्यम से चार्टेड एकाउंटेंट की डिग्री हासिल की तथा रविवार को उन्हेें चार्टेड एकाउंटेंट की डिग्री हासिल हुई। समर्पित भल्ला की माता रजनी भल्ला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली फापज मे प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है जबकि पिता चन्द्र प्रकाश भल्ला ऊखीमठ मुख्य बाजार मेें व्यवसाय करते हैं। समर्पित भल्ला चार भाई – बहिनो में सबसे छोटे हैं तथा इस सफलता का श्रेय अपने माता – पिता व गुरूजनो को देते हैं। चार्टेड एकाउंटेंट की उपाधि हासिल करने वाले समर्पित भल्ला भविष्य में नौकरी के साथ – साथ सामाजिक संगठनो के माध्यम से गरीब, असहाय सहित जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र मेें कार्य करने का दृढ़संकल्प ले चुके है। उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन भविष्य में गम्भीर समस्या बन सकती है इसलिए अभी से हर जनमानस को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए जागरूक होने की सख्त जरूरत है तथा जन – जागरूकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति जनता को जागरूक किया जा सकता है। समर्पित भल्ला की इस सफलता पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, पूर्व अध्यक्ष विजय राणा, रीता पुष्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, सभासद पूजा देवी, सरला रावत, प्रदीप धर्म्वाण, बलवीर पंवार, निवर्तमान प्रधान पाली सरूणी प्रेमलता पंत, देवानन्द गैरोला, पुष्पा धरवाण, नन्द किशोर नेगी, सुनीता भण्डारी, कमला आर्य, सहित जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों, परिजनो, सामाजिक संगठनो व आम जनमानस ने खुशी व्यक्त की है ।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़