ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
आंकड़ों पर लगातार निगरानी रखें अधिकारी : जिलाधिकारी
बागेश्वरः जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से तमाम गतिविधियों की प्रगति, सक्षम आंगनबाड़ी, क्षेत्रीय स्थिति और आंकड़ों पर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए सोमवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने, सभी आंकड़ों को सटीक और सम्यक फील्डिंग और फील्ड से प्राप्त होने वाले आंकड़ों में पारदर्शिता और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वहां पर वीडियो आशा भट्ट, जिला समन्वयक लता भंडारी, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।









