ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बदलते मौसम के कारण जिला अस्पताल में रोज बढ रही है मरीजों की संख्या।
बरसात के मौसम के आते ही बढ़ने लगी है मरीजों की संख्या। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर पर, डॉक्टर कक्षों के आगे,दवा वितरण कक्ष के बाहर तथा जांच कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 600के पार पहुंच गई।
सर्दी जुखाम,वायरल बुखार,पेट दर्द, एलर्जी व अन्य संक्रामक बिमारियों से ग्रस्त मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। फिजिशियन,बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी,चर्म रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों के कक्षों के बाहर मरीजों की भारी भीड़ रही।खून जांच, एक्स-रे तथा अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों की भीड़ लगी रही। फिजिशियन डॉ हरीश आर्या ने बताया कि बदलते मौसम के इस दौर में खान-पान,साफ सफाई और रहन सहन पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस मौसम में पानी उबालकर या फिर फिल्टर करके पिएं।









