मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड यात्रा और मेले के दौरान किसी भी संभावित आतंकी घटना से निपटने के लिए एटीएस और विशेष सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड यात्रा और मेले के दौरान किसी भी संभावित आतंकी घटना से निपटने के लिए एटीएस और विशेष सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने खुफिया तंत्र को भी चौकस रहने और विभागीय सचिवों एवं पुलिस महानिरीक्षकों को मेले की सभी तरह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए तीन दिन स्थलीय निरीक्षण करने को कहा।

मुख्यमंत्री मंगलवार को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था की दृष्टि से पिछली यात्राओं में उत्पन्न चुनौतियों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस विशाल धार्मिक आयोजन में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, उपद्रव या अन्य अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। शिविर संचालकों, कार्यरत व्यक्तियों, स्वयंसेवकों और होटल व धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का पूरा सत्यापन कराया जाए।
सभी प्रमुख स्थलों पर एक्सरे सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, फायर टेंडर एवं कर्मियों की तैनाती की जाए। हरिद्वार के घाटों, नीलकंठ महादेव मंदिर अन्य प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस व बैकअप की व्यवस्था, सादे वस्त्रों में महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्त तैनाती करने और आपदा राहत उपकरणों से युक्त गोताखोरों व जल पुलिस की व्यवस्था की जाए। रोकथाम के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्य किए जाएं। बैठक में सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ,सचिव आपदा प्रबंन विनोद कुमार सुमन समेत पुलिस के कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त