ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई।
अल्मोड़ाः जिले के सरकारी अस्पतालों से लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 15 बांडधारी चिकित्सकों के खिलाफ शासन ने कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोई चिकित्सक छः महीने से तो कोई सालों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। अनुबंध के तहत इन चिकित्सकों को निश्चित अवधि तक तैनाती वाले अस्पतालों में सेवाएं देना अनिवार्य है।
सीएमओ डॉ नवीन चन्द्र तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









