प्रो.डॉ. मंजू वर्मा, (रिटायर्ड प्रोफेसर)
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़।
10 जुलाई 2025
आखिरी चाय
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर एक भूली दास्तान ए – मोहब्बत का वो चाय का आख़िरी प्याला जो मैंने अपने महबूब के साथ पिया चिरकाल तक मुझे स्मरण रहेगा मेरी आखिरी साँस तक।
हम दोनों चाय पीने के बहुत शौकीन थे हम दोनों यानि कि मैं और मेरे राज सर….। और हमारी कोशिश होती कि हम चाय का उत्तम से उत्तम गुणवत्ता का ब्रांड खरीदने का प्रयास करते और उतने ही खूबसूरत तरीके से टी ट्रॉली में सर्व करते I चाय का कहवा, दूध और शक्कर को अलग अलग बरतन में डाला जाता था। राज सर को काफी पीने का शौक था और मुझे चाय। मेरे प्रेम में डूब कर वो भी चाय पीने लगे l हालांकि मैं उन्हें कई बार कहती कि आप अपनी काफ़ी की आदत क्यों छोड़ रहे हैं मैं भी आपके साथ काफ़ी पी सकती हूँ I परंतु नहीं… वो भी चाय पीने लगे। शायद प्यार जताने का य़ह भी उनका एक तरीका था जो उस समय मुझे महसूस नहीं हुआ था परंतु इतने दशकों के बाद जब भी मैं सोचती हूँ तो मुझे एहसास होता है कि कैसे बिना लफ़्ज़ों के भी वो मेरी अनुभूतियों में शामिल हो जाते थे।
गर्मी होती या सर्दी चाय के प्याले पर चर्चा होती थी। उस दिन 28 सितम्बर 1981 की सुबह की आखिरी चाय थी जो हमने अपने घर के बाहर बनी बाल्कनी में ली। नहीं जानते थे कि….हमारी जिन्दगी के प्रेम की य़ह आख़िरी चाय है और उसका स्वाद भी…..चाय पीने के बाद, राज सर के लिए नाश्ता बनाने के लिए मैं उठ कर घर के अंदर आ गयी ……
और राज सर…..जानने के लिए पढ़े….सत्य पर आधारित मेरा लिखा उपन्यास जो Amazon पर उपलब्ध है।
” राज सर आई. पी.एस. ”







