ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
वन्य जीवों से जन सुरक्षा जरूरी, शासन प्रशासन को निकालना ही होगा समाधान।
अल्मोड़ाः नगर क्षेत्र व आसपास के गांवों में बाघ, तेंदुआ और बंदरों का आतंक दिन पर दिन दिन बढता ही जा रहा है। इन जानवरों की बढ़ती सक्रियता से आम लोगों की सुरक्षा को खतरा लगातार बढ़ रहा है।बाघ के हमले में सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं और बंदरों के से सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। लेकिन शासन प्रशासन ये सब देखने के बाद भी इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
खूंखार जानवर की बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने इसके लिए आवाज उठाई है और इसी संबंध में वे यहां प्रभागीय वनाधिकारी से मिले और इस विषय पर गहन चर्चा की।बाघ, तेंदुए और बंदरों के आतंक के बारे में विस्तृत चर्चा की।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह से उनके कार्यकाल में मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण विषय पर बात की। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में जनसुरक्षा,वन्य जीव प्रबंधन और प्रशासनिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया और समस्याओं की जड़ तक जाकर समाधान का ठोस कार्ययोजना तैयार करने की बात कही गई। बाहर से ट्रकों में भरकर लाए गए बंदरों को यहां के जंगलों में छोड़ा जा रहा है, इस विषय पर भी चर्चा हुई।
प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि बंदरों को अन्य जिलों से ट्रकों में भरकर अल्मोड़ा के वन क्षेत्रों में छोड़ा जा रहा है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।इसे रोकने हेतु वन विभाग ने कई कदम उठाए हैं। सभी चेकपोस्टों पर भारी वाहनों की गहन जांच, सीसीटीवी कैमरों की चौबीस घंटे सक्रिय निगरानी तथा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सभी चौकियों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
संजय पांडे ने बताया कि उन्होंने इस गंभीर मुद्दे को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (शिकायत संख्याCMHL-062025-8-767870) के माध्यम से भी उठाया था, लेकिन यह नगर निगम स्तर अभी तक लंबित है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने अपने चुनावी वादों में भी बंदर समस्या के समाधान का वादा किया था, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।









