मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Spread the love

 

             देहरादूनः दून समेत आसपास के क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर जोरदार वर्षा का सिलसिला जारी है। रविवार को भी सुबह से धूप खिली रहने के बाद शाम को शहर के कई इलाकों में तीव्र बौछार पड़ीं। खासकर सहस्रधारा रोड, रायपुर और हाथीबड़कला क्षेत्र में करीब एक घंटे जोरदार बारिश हुई। जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए। कई जगह रपटे में उफान से आवाजाही भी प्रभावित हुई। आज भी दून में भारी वर्षा हो सकती है।

                रविवार को देहरादून में सुबह से ही आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही। दोपहर में चटख धूप ने पसीने छुटाए। हालांकि, शाम होते-होते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और ज्यादातर क्षेत्रों घने बादल मंडराने लगे।

               शाम को करीब चार बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम वर्षा शुरू हो गई। घंटाघर, सर्वे चौक, राजपुर रोड, दिलाराम, हाथीबड़कला, मालसी, जाखन, कैनाल रोड, सहस्रधारा रोड, रायपुर, लाडपुर आदि क्षेत्रों में एक घंटे से अधिक समय तक जोरदार वर्षा हुई।

दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को कई इलाकों में जोरदार बारिश

                 हाथीबड़कला, सहस्रधारा रोड और रायपुर क्षेत्र में शाम को 70 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, सहारनपुर चौक, पटेल नगर, कारगी्, ब्राह्मणवाला, सुभाषनगर, जीएमएस रोड, आइएसबीटी आदि क्षेत्रों में भी तीव्र बौछार पड़ीं। सहस्रधारा रोड पर आइटी पार्क के पास रपटा आने से आवाजाही कुछ देर प्रभावित रही। कई क्षेत्रों में जलभराव भी हुआ।

सुरक्षा इंतजाम करने की मांग कर रहे स्थानीय

रिस्पना-बिंदाल समेत तमाम नदी-नाले उफान पर आ गए। आसपास के क्षेत्रों में भी खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र में सड़कों और पुस्तों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी नगर निगम और आपदा प्रबंधन को फोन कर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

दून में आज भी तीव्र बौछार के आसार

                उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और तीव्र वर्षा के दौर हो रहे हैं। देहरादून समेत कई जिलों में रुक-रुककर बौछारों का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा का क्रम बना रह सकता है। आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा हो सकती है। शेष जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार के दौर और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़