ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः प्रकृति एवं उत्तराखण्ड की संस्कृति को समर्पित हरेला पर्व केदार घाटी के सभी सरकारी, गैर सरकारी व शैक्षणिक संस्थानो मेें धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी व शैक्षणिक संस्थानो द्वारा धरती के खाली भूभाग पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया। विकासखंड की 66 ग्राम पंचायतों में लगभग 9900 पौधो का रोपण किया गया। ग्राम पंचायत डुगर सेमला के डांग तोक से कुनडल बैण्ड तक पांच हेक्टेयर भूमि पर ग्राम पंचायत व वन विभाग के सयुंक्त तत्वावधान मेें विभिन्न प्रजाति के एक हजार पौधो का रोपण किया गया। कार्यक्रम मेें शिरकत करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति व संस्कृति को समर्पित है इसलिए हरेला पर्व मे हर नागरिक का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर रोपित पौधो की देखभाल करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है तथा तभी जलवायु संतुलन यथावत रह सकता है। सहायक खण्ड विकास अधिकारी जंगी लाल ने कहा कि हरेला पर्व पर रोपित पौधो की देखभाल का जिम्मा हर ग्रामीण का है। निवर्तमान प्रधान प्रर्मिला देवी ने कहा कि धरती के खाली भूभाग पर वृक्षारोपण करने से पर्यावरण समस्या का समाधान हो सकता है। वन पंचायत सरपंच देवेन्द्र रावत ने ग्रामीण से रोपित पौधो के संरक्षण व संवर्धन का आवाहन किया। वन आरक्षी ऋर्षि राज खोयाल ने बताया कि डांग तोक में बांज, कचनार, बास सहित विभिन्न प्रजाति के एक हजार पौधो का रोपण किया गया। नगर क्षेत्रान्तर्गत मेें हरेला पर्व उत्साह व उमंग से मनाया गया तथा नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के नेतृत्व में विभिन्न स्थानो पर वृक्षारोपण किया गया। क्यूजा घाटी के कण्डारा गांव में भी हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सीनियर सी आर पी सुलोचना रावत के नेतृत्व में विभिन्न महिला समूहों द्वारा बृहत वृक्षारोपण किया गया। हिमालय में सबसे उंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम मेें प्रबन्धक बलबीर नेगी ने नेतृत्व में मन्दिर समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों व तीर्थ पुरोहित समाज ने बृहत वृक्षारोपण किया। राजकीय जूनियर हाई स्कूल पाली फापज, गौण्डार तथा प्राथमिक विद्यालय पाली फापज व गौण्डार सहित विभिन्न विद्यालयो में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति, व्यायाम प्रशिक्षु रेखा, रजनी भल्ला, देवानन्द गैरोला, चन्द्र मोहन बजवाल, कुवर सिंह पुष्वाण, दिनेश लाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष शर्मिला देवी, उर्मिला देवी, पल्लवी देवी, कुवरी देवी, राजेश्वरी देवी, आनन्दी देवी, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष निर्मिला गैरोला, गुड्डी रावत, सरोजनी बिष्ट, मंजू नेगी, गीता नेगी कल्पेश्वरी नेगी, विजया नेगी, कुवरी बिष्ट, सतेश्वरी, शशिकला, बिछना देवी, कुसुम, बबली रीना, सरिता मौजूद रहे।









