ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ह्रदय स्थली के रूप मेें विख्यात व भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव से आगामी दिनो मेें  शुरू होने वाली 6 दिवसीय मनणामाई लोक जात यात्रा की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा लोक जात यात्रा के आयोजन से मदमहेश्वर घाटी के जनमानस में भारी उत्साह बना हुआ है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                      ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ह्रदय स्थली के रूप मेें विख्यात व भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव से आगामी दिनो मेें  शुरू होने वाली 6 दिवसीय मनणामाई लोक जात यात्रा की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा लोक जात यात्रा के आयोजन से मदमहेश्वर घाटी के जनमानस में भारी उत्साह बना हुआ है। मनणामाई लोक जात यात्रा लगभग 32 किमी दूरी पैदल तय करने के बाद चौखम्बा की तलहटी व मदानी नदी के किनारे विराजमान मनणामाई तीर्थ पहुंचती है तथा वापस रासी गाँव पहुंचने पर लोक जात यात्रा का समापन होता है। रासी गाँव से शुरू होने वाली मनणामाई लोक जात यात्रा सनियारा, पटूडी, थौली, शीला समुद्र, कुलवाणी होते हुए मनणामाई तीर्थ पहुंचती है । मनणामाई को भेड़ पालकों की अराध्य देवी माना जाता है तथा मनणामाई तीर्थ के दर्शन करने से हर भक्त के सभी मनोरथ पूर्ण होते है । मनणामाई लोक जात यात्रा का शुभारंभ प्रति वर्ष सावन माह में रासी गाँव से होता है तथा लोक जात यात्रा के मनणामाई तीर्थ पहुंचने पर भगवती मनणामाई की विधि – विधान से पूजा अर्चना की जाती है। राकेश्वरी मन्दिर समिति पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने बताया कि आगामी दिनो में रासी गाँव से शुरू होने वाली मनणामाई लोक जात यात्रा की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा मनणामाई लोक जात यात्रा को भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जा रही है। बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत ने बताया की मनणामाई लोक जात यात्रा का आयोजन प्रतिवर्ष सावन माह मे किया जाता है तथा ऊंचाई वाले इलाको मे संसाधनो की कमी होने से लोक जात यात्रा में सीमित श्रद्धालु शामिल होते हैं। मनणामाई लोक जात यात्रा के हक – हकूकधारी रवि भट्ट ने बताया कि मनणामाई लोक जात यात्रा सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य से होते हुए मनणामाई तीर्थ पहुंचती है तथा भक्तों में भारी उत्साह बना रहता है। पण्डित भगवती प्रसाद भट्ट ने बताया की मनणामाई लोक जात यात्रा मदमहेश्वर घाटी की धार्मिक, आध्यात्मिक विरासत है तथा प्रदेश सरकार, पर्यटन विभाग व केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के सहयोग से इस लोक जात यात्रा को नन्दा देवी राजजात यात्रा की तर्ज पर भव्य रूप दिया जा सकता है। पण्डित ईश्वरी प्रसाद भट्ट ने बताया कि वैसे मनणामाई लोक जात यात्रा के रासी गाँव से प्रस्थान करने का लगन आगामी 21 जुलाई है मगर 24 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण मनणामाई लोक जात यात्रा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद भी शुरू हो सकती है। मदमहेश्वर घाटी बुरूवा निवासी मदन भट्ट ने बताया की मनणामाई लोक जात यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य भगवती की असीम कृपा से मिलता है। शिक्षाविद देवानन्द गैरोला ने बताया कि मनणामाई लोक जात यात्रा में शामिल होने तथा मनणामाई तीर्थ के दर्शन करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व संरक्षक राकेश नेगी ने बताया कि मनणामाई तीर्थ के दर्शन करने व लोक जात यात्रा में शामिल होने से अखिल कामनाओ की पूर्ति होती है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़