देहरादून समेत चार जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे नौ घंटे बाधित

Spread the love

   

               देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। पहाड़ से मैदान तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर शुरू हो गया है। बीती रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पहाड़ों पर भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित हो रही है।

                बदरीनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात नौ घंटे तक ठप रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी देहरादून समेत चार जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अन्य जिलों में भी तीव्र वर्षा की आशंका है।

नदी-नालों में उफान, पहाड़ों पर भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित

हालांकि, कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज की जा रही है। बनबसा में करीब 200 मिमी बारिश हुई है। वर्षा के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी दर्ज की गई है। दून में जगह-जगह बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुस गया। भारी बारिश से सड़कों को नुकसान पहुंचा और दीवार व पुस्ता ढहने की भी सूचनाएं हैं।

               रुद्रप्रयाग में देर रात से सुबह तक हुई वर्षा के चलते बदरीनाथ हाईवे खांकरा और सिरोबगड़ के बीच नौ घंटे से अधिक समय तक अवरुद्ध रहा। इससे दस हजार से अधिक यात्री फंसे रहे। हाईवे के दोनों ओर पांच-पांच किमी तक एक हजार से अधिक वाहनों की कतार लगी रही।

                  इधर, कोटद्वार में वर्षा के दौरान नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा के पास कई जगह मलबा व बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 26.8, 20.5
  • ऊधमसिंह नगर, 32.0, 24.0
  • मुक्तेश्वर, 23.0, 13.2
  • नई टिहरी, 18.6, 13.9

आज भी भारी बारिश का अनुमान

                  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी व रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़