प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत हरिद्वार और देहरादून में 150 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, 750 लोगों को मिलेगा रोजगार

Spread the love

देहरादून। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत हरिद्वार और देहरादून में 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए दोनों स्थानों पर बस अड्डों का निर्माण व चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। अभी तक 28 स्थानों पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो चुके हैं। जल्द ही इसके लिए बसों की खरीद की जाएगी।

इस योजना से तकरीबन 750 रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह योजना इसी वित्तीय वर्ष में शुरू होगी। मंगलवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी अवसंरचनाओं स्थापना के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

परिवहन निगम की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया

दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाए जाए तथा बस अड्डों का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बस अड्डों, पार्किंग स्थल, राजकीय भवनों, गेस्ट हाउस व पेट्रोल पंपों के समीप चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने परिवहन निगम की आय बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।

ये रहे मौजूद

बैठक में परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि देहरादून और हरिद्वार में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना शुरू की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुगम, सुलभ एवं पर्यावरण अनुकूल यातायात सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने एवं वायु प्रदूषण में कमी लाने के उद्देश्य से ई-व्हीकल चार्जिंग अवसंरचना के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

योजना के लिए भारत सरकार से 27.38 करोड़ का अनुमोदन प्राप्त हो गया है।बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु व आर मीनाक्षी सुंदरम एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़