ऊखीमठः गुरूवार को सम्पन्न हुए प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत में 231 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला मत पेेेेटियों में कैद होने के बाद गुणा – भाग का गणित शूरू हो गया है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                ऊखीमठः गुरूवार को सम्पन्न हुए प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत में 231 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला मत पेेेेटियों में कैद होने के बाद गुणा – भाग का गणित शूरू हो गया है। कुछ पोलिंग बूथों पर मतदाताओं  में भारी उत्साह देखा गया जबकि कुछ मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने पर उन्हें वैरंग लौटना पड़ा। मतदान के दिन पुलिस व प्रशासन की चौकन्ना दिखा। प्रथम में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए विकासखंड ऊखीमठ को दो जोन, नौ सेक्टरों में विभाजित किया गया था तथा ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत सदस्य के लिए 231 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सीमान्त ग्राम पंचायत गडगू व पल्द्वाणी पोलिंग बूथों  पर दोपहर बाद मतदाताओं  में खासा उत्साह देखने को मिला जबकि कुछ मतदान केंद्रो पर सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा तथा दोपहर बाद सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मदमहेश्वर घाटी के अन्तर्गत रासी पोलिंग बूथ पर लगभग दो दर्जन से अधिक मतदाताओ के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के कारण उन्हें वैरंग लौटना पड़ा। 68 वर्षीय पवित्रा देवी कांडा तोक से लगभग एक किमी की दूरी पैदल तय करने के बाद पोलिंग बूथ पर पहुंची मगर मतदाता सूची से नाम गायब होने के कारण उन्हेें वैरंग लौटना पड़ा। रासी गाँव निवासी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि ऊखीमठ से 22 किमी की दूरी निजी वाहन से तय करने के बाद वे रासी पोलिंग बूथ पहुंचे मगर वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब होने से वे अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़