उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही,केदारनाथ यात्रा रोकी

Spread the love

 

             बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। केदारनाथ यात्रा बाधित है तो वहीं श्रीनगर गढ़वाल में घरों के अंदर पानी घुस गया। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई थी। देहरादून, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं

             श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम के वार्ड 29 भक्तियाना, एनआईटी के पास शुक्रवार देर रात तेज बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश का पानी दो घरों के अंदर तक घुस गया। स्थानीय निवासी भास्कर रतूड़ी ने बताया कि शनिवार सुबह 4 बजे जब उनकी पत्नी उठीं तो कमरे में पानी भरा हुआ था। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की नाली चोक होने के कारण पानी घरों में घुसा।

केदारनाथ यात्रा बाधित

केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भी मुश्किल का सामना करना पड़ा। गौरीकुंड से आगे मूसलधार बारिश की वजह से केदारनाथ मार्ग बाधित हो गया है। एहतियात के तौर पर यात्रा रोक दी गई है। वहीं यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाली फूलचट्टी जानकीचट्टी सड़क फूलचट्टी के पास धंसने से आवाजाही बंद हो गई। दोनों तरफ दर्जनों वाहनों पर स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु फंसे हैं।

               23 जुलाई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर सिस्टम का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया था, लेकिन सिस्टम की अनदेखी व उदासीनता के कारण सड़क और धंसने व दरारें पड़ने से यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि बड़े वाहनों बस, टैंपों ट्रैवल की आवाजाही बंद हो गई है। छोटे वाहनों की आवाजाही भी जोखिम भरी हो रही है ।
  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए