संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
पतझड़ में ‘सावन’ आया…!
अबके पतझड़ में फिर ‘सावन’ आया,
हरित श्रृँगार से धरती ने तन सजाया।
नयनाभिराम प्रकृति की हैं सुंदर छवि,
उठी काली घटाएँ जीवन ऐसे हर्षाया।
तृप्त कर रहीं रिमझिम फुहारें वसुंधरा,
जीवन में सतरंगी छटा बिखेरती धरा।
पत्ता-पत्ता महक रहा खुशबू देती बता,
सौंधी मिट्टी से महकती हैं धरती सदा।
अब चहूँओर छाया ‘हरियाली’ का रंग,
पवित्र मास ने जन-जन में भरी उमंग।
छोड़ोगे दु:ख प्रसन्नता के क्षण जी लो,
प्रकृति दे रहीं हैं अवसर अमृत पी लो।







