प्रो.डॉ. मंजू वर्मा
(रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़)
नवाबों का शहर
लखनऊ को नवाबों के शहर से भी जाना जाता है। इस शहर की ऐतिहासिक इमारतें, खूबसूरत भवन और मुगलकालीन सरंचना के अतिरिक्त यहाँ के लोगों के आव-भाव, खान-पान और तहज़ीब बेहद आकर्षण का केन्द्र रही है। यहां का हज़रत गंज बाज़ार और आमिनाबाद का भीड़-भाड़ और शोरगुल वाला बाज़ार देख कर लगता था जैसे कि सारा शहर यहां एक ही समय पर जुड़ गया है। यह प्रसंग अस्सी के दशक का है। कुछ चार दशक पूर्व का……. अब मौजूदा कैसा है । नहीं कह सकती। बहुत वक्त हो चुका है देखे। और अब वह अपनापन भी नहीं रहा।
कुछ लोगों में नवाबी मिज़ाज और रईसी का अपना ही एक स्तर मुझे देखने को मिला। एक समय में मुझे लखनऊ बेहद पसंद आया हालांकि मेरे अपने सिटी-ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के मुकाबले में योजनाबद्घ और शांत नहीं लगा फिर भी, हमने यानि कि मैंने और मेरे राज सर ने बहुत दूर की सोची और वहां किसी नई कालोनी में घर बनाने की योजना भी बनाई जहाँ हम सेवानिवृत्त होने के बाद रह सकें।
परन्तु हम नहीं जानते थे कि जिस काग़ज पर हम अपना भविष्य लिख रहे हैं एक दिन काल उस काग़ज के एक ही झटके में टुकड़े-टुकड़े कर देगा। जो शहर हमें इतना प्रिय था, अपना सा लगता था वही शहर एक दिन मेरा सर्वस्व लूट कर मुझे अर्श से गिरा कर फर्श पर ले आयेगा। वह नवाबों का शहर……..जिस को हम दोनों ने अपने ख्वाबों में सजाया था, पलकों पर बिठाया था एकाएक दर्द का साया बन गया।
जिस दिन राज सर उस शहर से विदा हुए हम ने भी उस शहर को सदा के लिये अलविदा कहा।
ऐसा कैसे हो गया और क्यों हुआ जानने के लिए पढ़े मेरा लिखा सत्य पर आधारित उपन्यास जो Amazon पर उपलब्ध है…..
“राज सर आई. पी. एस.”
जारी रहेगा यूँ ही जिंदगी का सफर
मेरे अतीत के पन्नों से…….







