महिलाओं की आवाज बनेंगी पायल लाठ, सीआरपीएफ ने आंतरिक समिति में दी जगह।

Spread the love

ब्यूरो बिलासपुर, (छत्तीसगढ़): सुनील चिंचोलकर।

 

 

महिलाओं की आवाज बनेंगी पायल लाठ, सीआरपीएफ ने आंतरिक समिति में दी जगह।

 

निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ जिम्मेदारी निभाऊंगी: पायल लाठ।

 

 

             बिलासपुर, (छत्तीसगढ़): बिलासपुर में जब बात हो महिला सुरक्षा, मदद करने वाले हाथ या दूसरों के आंसुओं को पोंछने और न्याय की – तो बस एक ही नाम आता है पायल लाठ। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ की समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ सेक्टर की आंतरिक शिकायत समिति का सदस्य नियुक्त किया है। यह समिति कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायतों की निष्पक्ष जांच और समाधान के लिए गठित की जाती है।

 

पायल लाठ को यह जिम्मेदारी उनके सामाजिक कार्यों, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और उनके न्यायसंगत विचारों के चलते सौंपी गई है। समिति की सदस्य बनने के बाद पायल लाठ ने कहा कि यह न केवल उनके लिए सम्मान की बात है बल्कि महिलाओं को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक बड़ा दायित्व भी है।

उनकी नियुक्ति से यह संदेश गया है कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सजग एवं संवेदनशील लोगों की भूमिका अहम है। पायल लाठ ने आश्वस्त किया कि वे निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाएंगी। उनके इस दायित्व से समाज में महिलाओं के आत्मविश्वास को और बल मिलेगा।

पायल लाठ इससे पहले भी सीएसपीटीसीएल एवं बिलासपुर पुलिस के साथ इसी जिम्मेदारी से जुड़ी रही हैं और हर बार उन्होंने अपनी काबिलियत, संवेदनशीलता और संकल्प से समाज को दिशा देने का कार्य किया है। पायल लाठ की कार्यशैली न सिर्फ़ प्रभावी और निर्णायक रही है, बल्कि वे हमेशा अन्य महिलाओं को जागरूक, मजबूत और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देती रही हैं।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़