शिवदत्त डोंगरे भूतपूर्व सैनिक
सुरक्षा पर्यवेक्षक
इंदिरा सागर पावर स्टेशन
एन. एच. डी. सी.
नर्मदा नगर डैम, खंडवा, मध्यप्रदेश
जब जिंदगी
उलझने देती है
और सारे दरवाजे
बंद लगते हैं
तब दिल सबसे पहले
जिस नाम को पुकारता है
वो है —‘पिता’
हर मुश्किल का
टोल फ्री नंबर।
ना नेटवर्क चाहिए
ना कोई बैलेंस
ना ही कोई समय
तय करना होता है
बस एक कॉल
दिल से जाता है
और उस तरफ
से आता है
“बोल बेटा, क्या हुआ?”
जब जेब खाली हो और
सपने भारी
जब दुनिया मुंह फेर ले
और दोस्त भी न साथ दें
तब वो कहते हैं
“मैं हूँ ना… तू बस चल.”
न टाइमटेबल
न ही शिकायत की फुर्सत
लेकिन फिर भी
वो हमेशा अवेलेबल
रहते हैं,
हर दर्द, हर
चिंता के लिए।
उनकी आवाज़ में
वो जादू है,
जो आँसुओं को
रोक देता है
और उनके कंधे
मानो पूरी दुनिया
से मज़बूत हैं।
“पिता” वो टोल फ्री नंबर है
जो कभी व्यस्त नहीं होता
जो हर बार जवाब देता है
चुपचाप,लेकिन पूरे दिल से।







