ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः केदार घाटी सहित सहित विभिन्न इलाको में लम्बे समय से अघोषित विधुत कटौती होने से उपभोक्ताओ में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है जो कि कभी सड़कों पर फूट सकता है। आपदा प्रभावितो का कहना है कि एक तरफ मूसलाधार बारिश तथा दूसरी तरफ अघोषित विधुत कटौती होने से उपभोक्ता दोहरी मार झेलने को विवश बना हुआ है। ऊर्जा निगम की लापरवाही से सम्पूर्ण केदार घाटी सहित आसपास के इलाकों मेें बिजली गुल होना आम बात बनी हुई है। सीमान्त क्षेत्रों में कई घन्टों तक बिजली के गुल होने का खामियाजा सीमान्त गांवों के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। अघोषित विधुत कटौती से भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी ओकारेश्वर मन्दिर मेें शाम – सुबह होने वाले वेदपाठ, नौनिहालों का पठन – पाठन के साथ विधुत व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का कामकाज खासा प्रभावित हो रहा है। सीमान्त गांवों के ग्रामीण मीलो दूरी तय कर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयो मेें अपने निजी कार्य करने के उद्देश्य से तहसील व विकासखंड मुख्यालय तो पहुंचते हैं मगर घन्टों बिजली गुल होने से उन्हें वैरंग लौटना पड़ता है। क्षेत्र मेें लम्बे समय से अघोषित विधुत कटौती होने के कारण उपभोक्ताओं में ऊर्जा निगम के खिलाफ खासा आक्रोश बना हुआ है जो कि कभी भी सड़कों पर फूट सकता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण क्षेत्र में लम्बे समय से अघोषित विधुत कटौती की समस्या बनी हुई है। जानकारी देते हुए कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने बताया कि ऊखीमठ सहित आसपास के इलाको में 24 घन्टों मेें 48 बार विधुत कटौती होना आम बात हो गयी है। उनका कहना है कि केदार घाटी में तीन लघु जल विधुत परियोजनाओ से विधुत उत्पादन होने होने के बाद भी विधुत कटौती होना स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ सरासर धोखा होने के साथ ऊर्जा निगम की लापरवाही साफ उजागर होती है। तुंगनाथ घाटी निवासी महिपाल बजवाल ने बताया कि गर्मियो के सीजन में अघोषित विधुत कटौती होने से तुंगनाथ घाटी के व्यापारियों का कारोबार खासा प्रभावित हो रहा है तथा सांय ढलते ही बिजली गुल होना आम बात बनी हुई है। मदमहेश्वर घाटी के ग्राम पंचायत बुरूवा के नवनिर्वाचित प्रधान मदन भट्ट ने बताया कि सीमान्त गांवों में अघोषित विधुत कटौती की समस्या लम्बे समय से बनी हुई है तथा ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बार – बार अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ओकारेश्वर वार्ड के सभासद प्रदीप धर्म्वाण ने बताया कि भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में वेदपाठ शुरू होते ही बिजली गुल होना महीनों से जारी है। मदमहेश्वर घाटी राऊलैक के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश नेगी ने बताया कि सीमान्त गांवों के ग्रामीण सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों मेें कई मीलों दूरी तय करने के बाद तहसील मुख्यालय पहुंचते है मगर घन्टों बिजली के गुल रहने से ग्रामीणों को वैरंग लौटना पड़ता है। ग्राम पंचायत उषाडा के नवनिर्वाचित प्रतिपाल बजवाल, कालीमठ घाटी जाल मल्ला के नवनिर्वाचित प्रधान त्रिलोक रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते केदार घाटी मेें हो रही अघोषित विधुत कटौती पर विराम नहीं लगा तो जनप्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन व ऊर्जा निगम की होगी।









