बाबा बैजनाथ की शाही सवारी आज भव्य रूप में निकलेगी

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार 

 

 

बाबा बैजनाथ की शाही सवारी आज भव्य रूप में निकलेगी

 

 

 

 

          आगर मालवा : बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी, सावन माह के आखिरी सोमवार, 4 अगस्त को बड़ी धुमधाम से निकलेगी।

शाही सवारी के दिन प्रातः 3ः00 बजे मंदिर के पट खुलेंगे, 3.30 बजे तक गर्भ गृह सफाई होगी, 3.30 से 4.00 बजे तक बाबा बैजनाथ का पंचामृत स्नान होगा। 4ः30 से 5ः00 के मध्य ब्रह्ममुहूर्त आरती होगी। 5.00 से 7.30 बजे तक गर्भ गृह में बाबा बैजनाथ के दर्शन एवं पूजन कर सकेंगे, इसके पश्चात् गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, बाहर से ही दर्शन की व्यवस्था रहेगी। दोपहर 12ः30 बजे गर्भगृह में बाबा बैजनाथ का पूजन एवं आरती होगी, 1ः00 से 1.15 बजे तक बाबा बैजनाथ को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, 1.15 से 1.30 के मध्य बाबा बैजनाथ चांदी की पालकी में सवार होंगे, इसके पश्चात शाही सवारी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। जो परंपरागत मार्ग से होते हुए जिला जेल के सामने से गुजरेगी, जहां पुलिस जवानों द्वारा बाबा बैजनाथ को सलामी दी जाएगी। शाही सवारी 3ः30 बजे छावनी नाका पहुंचेगी, यहां से बैंड, झांकियों का कारवां जुड़ेगा। ढोल-बाजे की अगवानी में बाबा बैजनाथ पूरे नगर का भ्रमण करेंगे। शाही सवारी 4ः30 बजे झंडा चौक, 6ः30 बजे गोपाल मंदिर, 8ः00 बजे सरकार वाडा तथा 11ः00 बजे तक पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंचेगी, जहां बाबा बैजनाथ का पूजन होगा, इसके पश्चात् सवारी ससम्मान पुनः बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचेगी। प्रतिवर्ष अनुसार भक्तजनों के लिये पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में भव्य भंडारा आयोजित किया होगा।

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने शाही सवारी में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्किंग कर यातायात व्यवस्था बनाएं रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करे। यहां- वहां वाहनों को खड़ा नहीं करे।

 

मंदिर परिसर में प्रवेश व्यवस्था 

बाबा बैजनाथ मंदिर मुख्य द्वार से दो पहिया वाहनों से प्रवेश दिया जायेगा। श्रद्धालुओं अपने दो पहिया वाहन नयी पार्किंग बैजनाथ धाम में पार्क करेंगे, चार पहिया एवं बडे वाहनों का प्रवेश मुख्य द्वार से प्रतिबंधित रहेगा।बाबा बैजनाथ मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालु अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करेंगे। बुजुर्ग, बीमार, एवं विकलांग जनों के लिए मुख्य द्वार से आटो का उपयोग कर सकेंगे।

मंदिर के पीछे कसाई देहरिया मार्ग पर दोनों जगह (मंदिर के ठीक पीछे व मंगलनाथ के नीचे) से सिर्फ पैदल प्रवेश कर सकेंगे, उपलब्ध पार्किंग स्थल का उपयोग वाहन खडा करने में करेंगे । पंचायत भवन (ऊपर पहाडी पर) से दोनों और सिर्फ पैदल प्रवेश करे वाहन हेलीपेड पर बनी पार्किंग पर खडा करेंगे।

 

पार्किंग स्थल में प्रवेश व्यवस्था 

 

सुसनेर की ओर से आने वाले वाहन नेशनल हाईवे से पाटीदार होस्टल या जेल के पास टर्निंग से प्रवेश कर सकते है ।आगर की ओर से आने वाले वाहन जेल रोड, औद्योगिक क्षेत्र रोड 1/2 व जेल के पास टर्निंग से प्रवेश कर सकते है।

पार्किंग व्यवस्था 

मंदिर परिसर पर नेशनल हाई-वे पर पाटीदार हास्टल के पास समस्त प्रकार के वाहनों के लिए। नवीन अजाक थाने के पास समस्त प्रकार के वाहनों के लिए हेलीपेड पर पार्किंग (A) बाईक, पार्किंग (B)-कार व बाईक, पार्किंग (C) कार व बाईक, वेयर हाऊस-कार व बाईक के लिए। कसाई देहरिया मार्ग मेला ग्राउण्ड पर समस्त प्रकार के वाहनों के लिए। शहर के प्रवेश स्थलों पर कानड रोड नेहरू पी. जी. कालेज पर, कलेक्ट्रेट पर पार्किंग होगी। उज्जैन रोड – सरस्वती शिशु मंदिर, कोतवाली थाना ग्राउंड पर, शहर के मध्य- मांगलिक भवन नया न्यायालय परिसर में होगा।

डायवर्जन व स्टापेज व्यवस्था

बड़े वाहनों का प्रवेश एक निश्चित समय बाद बंद रहेगा। डायवर्जन पाइंट से डायवर्ट कराया जायेगा। सवारी प्रारंभ होने पर स्टापेज व बेरिकेटिंग पर समस्त प्रकार के वाहनों को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है जिस हेतु डायवर्जन व स्टापेज व्यवस्था निम्नानुसार रहेगा।

(A) कोटा/सुसनेर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए, उज्जैन रोड पर डायवर्जन तनोडिया से पिपलोन मार्ग पर तथा उज्जैन रोड पर स्टापेज कृषि विज्ञान केन्द्र के पास टर्न पर होगा।

(B) उज्जैन की ओर जाने वाले वाहनों के लिए बस स्टेण्ड के सामने सुसनेर रोड पर डायवर्जन- आमला से कानड मार्ग पर तथा सुसनेर रोड पर स्टॉपेज गुरुकृपा ढाबा के पास बैजनाथ में गेट के पास में होगा।

(C)कानड से आगर की ओर आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन दुपाड़ा/पचलाना जोड़ से आमला की ओर तथा कानड रोड पर स्टापेज, सेमली जोड़ के पास, नेहरू पी.जी. कालेज के पास रहेगा।

(D) बडौद रोड से कोटा/कानड/आगर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन झोंटा से बीजानगरी होते हुए नेशनल हाईवे पर तथा बडौद रोड पर स्टापेज- पुलिस लाईन में होगा।

(E) भ्याना रोड पर डायवर्जन एमपीईबी के पास से बस स्टेण्ड के लिए डायवर्ट किया जायेगा।

 

वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था

 

(A) उज्जैन-कानड रूट के लिए-कानड रोड से बालाजी पेट्रोल पंप, झंडा चौक रोड(आरामशीन के पास से), अग्रवाल धर्मशाला के सामने जज साहब का बंगला नेशनल हाईवे रहेगा।

(B) उज्जैन कोटा रूट के लिए -बैजनाथ मेन गेट बरगद के पेड़ पास से घाटी चढ़ना, पंचायत भवन के सामने पंचायत भवन के सामने, हेलीपेड, जेल रोड, कानड़ रोड से बालाजी पेट्रोल पंप, झंडा चौक रोड (आरामशीन के पास से), अग्रवाल धर्मशाला के सामने, जज साहब का बगला, नेशनल हाईवे रहेगा। उपरोक्त व्यवस्था एक वैकल्पिक व्यवस्था है जिसे परिस्थितियों को देखकर कियान्वित किया जावेगा।

 

नो पार्किंग जोन

 

छावनी नाका क्षेत्र/चौराहा नो व्हीकल जोन रहेगा, यहां वाहन खड़ा नहीं होने दिया जायेगा । वाहन खड़ा करने के लिए निकटस्थ पार्किंग (मांगलिक भवन) का उपयोग करना होगा । सभी श्रद्धालु बिना वाहन के सवारी में शामिल होंगे। सवारी के मार्ग पर कोई भी वाहन लेकर खड़ा रहना एवं पार्किंग करना निषिद्ध रहेगा।

अन्य व्यवस्था 

भंडारा आयोजन स्थल पुरानी धान मंडी में प्रवेश जयस्तंभ के गेट की ओर से रहेगा एवं निर्गम सब्जी मंडी के गेट की ओर से रहेगा। पुलिस सहायता हेतु पुलिस कंट्रोल रूम आगर को 75876-22800 पर सूचित करें। सभी नागरिकों से निवेदन है कि पुलिस-प्रशासन का सहयोग करे ।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए