संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का समाज द्वारा किया गया सरोफा बांधकर स्वागत।
कानड़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है इसी क्रम के उपरांत अति प्राचीन सुप्रसिद्ध देवनारायण मंदिर देव डूंगरी शिवगढ़ पर नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों का कुम्भकार समाज द्वारा स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि आगर नगर के मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापति कानड़ मंडल अध्यक्ष अंतर सिंह दौलतपुर दिलीप जी पिछड़ा मोर्चा मंडल महामंत्री राजूराज नरपाल वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश परिहार पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सिद्धनाथ चौधरी बने सिंह चौहान जगन्नाथ जी पंडा जी शंकरलाल मालवीय शिवगढ़ सरपंच इन सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का सरोफा बंधाकर कर एवं पुष्प पहनाकर भाजपा के कार्यकर्ता मोहनलाल जी आर्य एवं सज्जनलाल कुम्भकार दिलीप कुम्भकार करण सिंह दूलेसिंह प्रजापत आदि समाज के लोगों द्वारा एवं समाज के युवाओं द्वारा नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कुम्भकार द्वारा किया गया ओर कार्यक्रम का आभार मुकेश केलकर जिला पंचायत सदस्य द्वारा किया गया।







