मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब चार घंटे तक बरेली में रहेंगे, कॉलेज मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

Spread the love

 

                     बरेली मंडल के पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज में अब इलाज के साथ पढ़ाई की राह आसान होगी। शिलान्यास के लगभग चार साल बाद 129 करोड़ रुपये की लागत से हजियापुर में बन कर तैयार यूनानी मेडिकल कॉलेज का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे।

                 बरेली कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोजगार मेले में निजी कंपनियों के प्रतिनिधि 6000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को डमी चेक भी दिए जाएंगे। 
                 मुख्यमंत्री 22.64 अरब रुपये की 545 परियोजनाओं की सौगात जिले के लोगों को देंगे। वह 223 उन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनका लाभ सीधे जनता को मिलने लगा है या मिलना शुरू हो जाएगा। इसी तरह से जिले में होने वाले 322 विकास कार्यों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे। इससे पहले बारिश के कारण मंगलवार की देर रात तक जिला प्रशासन की तरफ से बरेली कॉलेज के मैदान पर जलभराव वाले स्थल को दुरुस्त करा कर इंटरलॉकिंग कराई गई। 

 

बरेली कॉलेज मैदान में बनाया गया तिरंगा पंडाल 
              विभागों की ओर से लगाए जाने वाले स्टॉल के सामने प्लाई बिछाई गई। बरेली कॉलेज के मैदान पर आकर्षक तरीके से तिरंगा पंडाल बनाया गया है। मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर आते ही सबसे पहले अलग-अलग विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह 545 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना में 1550 अभ्यर्थियों को लोन बांटा गया है। इसमें मुख्यमंत्री के हाथों से पांच लोगों को डमी चेक दिलाकर सम्मानित कराएंगे।                   इसी तरह आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। डूडा की तरफ से बने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी दी जाएगी। शिक्षा विभाग के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। किसान दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी परिवारों को डमी चेक बांटे जाएंगे।

इन विभागों के कार्यों का होगा शिलान्यास
संस्था                                कार्यों की संख्या              लागत (करोड़ में)
ऊर्जा विभाग-                         14                              199.64
जल निगम ग्रामीण-                  30                             499.99
बरेली विकास प्राधिकरण —       09                             147.15
नगर निगम –                           89                              66.06
यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम  10                              52.39
यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन            07                              33.21
राज्य निर्माण सहकारी संघ         02                               3.20
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1          02                               2.86इन विभागों के भी कार्यों का होगा लोकार्पण
संस्था                            कार्यों की संख्या              लागत (करोड़ में)
राज्य निर्माण सहकारी संघ         03                              4.22
नगर निगम                             05                              5.46
बाढ़ खंड                                09                             29.85
यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन            22                             12.61
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड              01                              47.90
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड              02                             301.66
पर्यटन विकास निगम                 05                                 8.16
जल निगम ग्रामीण                   138                             354.80
ऊर्जा विभाग                             32                            486.24

सात जोन में बंटा जनसभा स्थल, सीडीओ नोडल अधिकारी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को मंगलवार की देर शाम अंतिम रूप दे दिया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सीडीओ देवयानी हैं। जनसभा स्थल को सात जोन में बांटा गया है। इसमें जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जनसभा स्थल के सभी ब्लॉक में पानी की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था में लगे अधिकारियों को किसी भी विपरीत स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर 9454417441 पर सूचना देने के लिए कहा गया है। व्यवस्थाओं के क्रम में एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने आदेश जारी किए हैं।

जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे सीएम 

               मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में बरेली मंडल के 28 जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 10:30 से 11:45 बजे तक चलेगी। सवा घंटे की बैठक के बाद वह जनसभा स्थल पर जाएंगे। जनसभा के मंच पर मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटेंगे। इसके बाद बरेली के लोगों को संबोधित करेंगे।

ड्रोन से होगी सीएम योगी के कार्यक्रम की निगरानी

                 मुख्यमंत्री के बरेली कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम की निगरानी के लिए कई ड्रोन लगाए गए हैं। करीब 1600 पुलिसवालों की तैनाती सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में रहेगी। पीएसी अलग से लगाई गई है। मंगलवार को एडीजी, डीएम-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसएसपी ने ड्यूटी में लगे पुलिस बल दिशा-निर्देश दिए।

                       निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग योजना, हेलिपैड, बाइक काफिला, मीडिया गैलरी और आपातकालीन योजनाओं का मूल्यांकन किया गया। सुरक्षा के सभी पहलुओं जैसे भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की गई।

एसएसपी अनुराग आर्य ने संबंधित अधिकारियों व ड्यूटी में लगे फोर्स की ब्रीफिंग की, उन्हें सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।  पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग में कार्यक्रम स्थल, मार्ग, और हेलिपैड पर चाक-चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करने व उच्च स्तर की सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा गया। इस दौरान एसपी दक्षिणी, एसपी उत्तरी, एसपी यातायात व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए