प्रभारी संपादक जौनपुर (उ. प्र.): पंकज सीबी मिश्रा।
काशी पहुँची सनातन सद्भावना संकल्प यात्रा, हुआ भव्य स्वागत।
वाराणसी : सनातनी संस्था ब्रह्मराष्ट्र एकम की ओर से संकल्पित तीन दिवसीय पद यात्रा तीर्थराज प्रयाग की पावन धरा (संगम स्थित लेटे हनुमानजी के प्रांगण से) लोककल्याण, परस्पर प्रेम एवम सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु मंगलवार 5 अगस्त को काशी पहुँची जहाँ यात्रा का ढोल नगाड़े से स्वागत हुआ। ब्रह्मराष्ट्र एकम के संस्थापक अध्यक्ष श्री कुलपीठाधीश्वर डॉ. सचिन्द्र नाथ महाराज के सानिध्य में तीन अगस्त से पांच अगस्त तक संचालित यात्रा, बैंड बाजे और हर हर महादेव, हर हर गँगे एवम सत्य सनातन की जय के उद्घोष के साथ संपन्न हुई।
संस्था ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ के न्यासी पं0 सतीश चन्द्र मिश्र सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव नें पत्रकार और संस्था के जौनपुर संगठन मंत्री, पंकज सीबी मिश्रा को बताया कि स्थान – स्थान पर शिवालयों एवम पड़ाव स्थलों पर जलाभिषेक करते हुए जातिगत भेदभाव एवम संकीर्ण सोच से उठकर देश हित एवम सनातन धर्म के हित में कार्य करने का आवाहन किया गया। प्रयाग राज से हनुमान गंज, सैदाबाद हंड़िया में उपस्थित जन सैलाब से पीठाधीश्वर जी सहित शिव भक्तों का स्वागत किया। रात्रि में बरौत, भीटी, गोपीगंज, माधोसिंह, औंराई होते हुए यात्रा का रात्रि में कछवा में यात्रा का दूसरा पड़ाव हुआ। चेयरमैन नगर पालिका गोपीगंज, प्रवंधक तुलसी विद्यालय बरौत, पुजारी चौबे माधोसिंह एवम हरिश्चन्द्र मिश्र ने माधोसिंह, औंरायी सहित कछवा महाराज गंज के लोगो ने आदर भाव से सभी यात्रियों का स्वागत किया। कछवा से निकलकर कर सीपीसी राजा तालाब में स्वल्पाहार एवम आतिथ्य स्वीकार करते हुए यात्रा मोहन सराय, मड़ुआ डीह होते हुए अपराह्न यात्रा अंतिम पड़ाव श्रृंगेरी मठ महमूरगंज में प्रवेश किया। उपस्थित काशी के प्रबुद्ध जनो एवम सनातनियों ने प्रसन्न भाव से पद यात्रियों का सम्मान एवम स्वागत किया। प्रमुख लोगों में वाराणसी विकास प्राधिकरण/उप नगर आयुक्त सतीश चन्द्र मिश्र न्यासी ब्रह्मराष्ट्र एकम, चिन्ता मणि गणेश मंदिर के महन्त सुब्बा राव शास्त्री, अन्न पूर्णा प्रसाद प्रवंधक श्रृंगेरी मठ, धर्मेंद्र त्रिपाठी, रविन्द्र नाथ मिश्र, के, पी मिश्र ,अभिनय चिल्ला, राहुल सिंह आदि ने पीठाधीश्वर जी सहित सभी श्रद्धालु पड़ यात्रियों की सराहना की और सम्मान किया। अल्प विश्राम के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर तक हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए बाबा विश्वनाथ का दर्शन एवम अभिषेक कर यात्रा का समापन हुआ । प्रयागराज से काशी तक यात्रा में सर्वश्री देवेंद्र नाथ मिश्र एडवोकेट, प्रिया मिश्र, वैभव, कुशाग्र मिश्र, श्याम धर एवम सर्वेश पांडेय आदि शामिल रहे।







