शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
बारां (राजस्थान)
इस तरहां यहाँ लोगों से
——————————————————————–
इस तरहां यहाँ लोगों से, रहा नहीं मतलब मुझको।
मिला हर कोई बदलता, पल में रूप अपना मुझको।।
इस तरहां यहाँ लोगों से—————————।।
पिलाया जाम जिसने, बिठाकै प्रेम से कल को।
किया बदनाम उसी ने, बसाकै करीब मुझको।।
इस तरहां यहाँ लोगों से——————-।।
जिसपे कोई शक नहीं था, वफ़ा जो दिल से था।
किया बेशहर उसी ने, करके बेनसीब मुझको।।
इस तरहां यहाँ लोगों से——————-।।
देखा उनका भी खुदा, और रहमो-मजहब भी।
किया खून मेरा उन्हीं ने, मानकै हबीब मुझको।।
इस तरहां यहाँ लोगों से———————।।
जिसमें मेरी जान बसी थी, जिससे की सच्ची मोहब्बत।
मानकै दुश्मन उसी ने, किया बर्बाद मुझको।।
इस तरहां यहाँ लोगों से———————।।







