पीएम मोदी आज एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Spread the love

 

          नई दिल्लीः अमेरिका ने भारत समेत दर्जनों देशों पर आधिकारिक तौर पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अमेरिका द्वारा हाल ही में भारतीय निर्यात पर लगाए गए भारी टैरिफ वृद्धि के प्रभाव का आकलन किया जाएगा। वहीं, इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं।

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया

यह कदम अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के बीच उठाया गया है। इस बैठक में अमेरिकी कार्रवाई पर भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया पर चर्चा हो

                व्हाइट हाउस ने कहा कि गुरुवार आधी रात के बाद से 60 से ज्यादा देशों और यूरोपीय संघ से आने वाले उत्पादों पर 10 फीसदी या उससे ज्याता टैरिफ लगेगा।इन देशों पर भी लगेगा टैरिफ

                 यूरोपीय संघ, जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले उत्पादों पर 15 फीसदी, जबकि ताइवान, वियतनाम और बांग्लादेश से आयात पर 20 फीसदी टैक्स लगेगा। ट्रंप को यह भी उम्मीद है कि यूरोपीय संघ, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश करेंगे।

अमेरिका के एक व्यापार संघ ने ट्रंप को चेतावनी दी

भारतीय वस्तुओं पर नए टैरिफ का असर अमेरिकियों की रसोई पर भी पड़ेगा। वजह यह है कि नए टैरिफ से भारत से आयात होने वाले मसाले महंगे हो जाएंगे जिससे खाने की लागत बढ़ जाएगी।

                 एक व्यापार संघ ने बुधवार को चेतावनी दी कि घरों की रसोइयों, रेस्टोरेंट एवं बड़े निर्माताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई मसाले भारत से आयात किए जाते हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ से लागत बढ़ सकती है। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष अमेरिका ने भारत से 41 करोड़ डॉलर से ज्यादा के मसाले आयात किए थे।

कृषि और दुग्ध उत्पादों के लिए अड़ा अमेरिका

               भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत और ट्रंप प्रशासन के टैरिफ की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय बातचीत में कृषि और दुग्ध उत्पाद बड़ी अड़चन साबित हो रही है। अमेरिका अपने कृषि और दुग्ध उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोलने को लेकर अड़ा हुआ है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए