आया राखी का त्यौहार, 

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)

 

 

         रक्षाबंधन

 

आया राखी का त्यौहार, 

लेकर खुशियाँ हज़ार।

भइया-बहना का प्यार,

रिम-झिम सावन की फुहार-आया राखी का त्यौहार।।

 

रंग-बिरंगी सजी हैं राखी,

हाट-बाज़ार-गलियन में।

लहराते-मुस्काते जैसे,

कुसुम लगें बगियन में।

लेके आभा अपरंपार-आया राखी का त्यौहार।।

 

चुनतीं हैं राखी सब बहनें,

देखो सँभल-सँभल के।

भइया के मन भाए राखी,

निरखें बदल-बदल के।

पहने अरमानों का हार-आया राखी का त्यौहार।।

 

प्रेम का धागा हाथ में बाँधे,

बंधन जनम-जनम का।

चंदन-रोरी भाल लगाए,

पाए प्यार बहन का।

भइया देता उपहार-आया राखी का त्यौहार।।

 

राखी बाँधी लक्ष्मीबाई,

जो कर्मा सिंह समर को।

दिया हुंकार उसी ने तब,

भारत-स्वातंत्र्य ग़दर को।

अनुपम माटी का प्यार-आया राखी का त्यौहार।।

 

पतले इन धागों में मानो,

अद्भुत शक्ति है प्यारे।

मिल कर तोड़ सके न इनको,

जग के अंधड़ सारे।

इनमें सतत बहे रसधार-आया राखी का त्यौहार।।

लेके खुशियाँ हजार।।

 

 

 

बहन-भाई की प्रीति

 

कहेगे बहन की प्रीति सदा ही,
भइया रीति चलाते रहना।
परम विमल रिश्ता यह जग में-
इसको सतत निभाते रहना।।

यह संबंध बहन-भाई का,
है कृष्ण-द्रौपदी के जैसा।
किया हरण जब चीर दुशासन,
पाया न किसी ने फल वैसा।
पड़े आबरू जब संकट में-
तुम इतिहास बनाते रहना।।
इसको सतत निभाते रहना।।

यम-यमुना प्रिय भाई-बहना,
का रिश्ता शुचि-पौराणिक है।
भ्रात-बहन का रिश्ता इनका,
अमल,प्राचीन प्रामाणिक है।।
यम की भाँति सुनो हे भइया-
घर पर तुम भी आते रहना।।
इसको सतत निभाते रहना।।

ऐसे बहुत प्रमाण मिलेंगे,
भाई-बहनों के रिश्तों के।
किए त्याग हैं अद्भुत भाई,
त्याग हों जैसे फरिश्तों के।
मान सनातन कर्ज इसी को-
भइया सदा चुकाते रहना।।
इसको सतत निभाते रहना।।

यदा-कदा जब त्यौहारों पर,
नहीं मिलन भी हो पाता है।
अचरज नहीं सुनो हे भइया,
ऐसा अक्सर हो जाता है।
फिर भी कहती बहना तुमसे-
नूतन स्वप्न सजाते रहना।।
इसको सतत निभाते रहना।।

बड़े भाग्य से रिश्ते मिलते,
जीवन में भाई-बहनों के।
भ्रात-बहन ही परिवारों के,
हैं अनुपम हिस्से गहनों के।
यदि गहने की कड़ी विखंडित-
भइया तुम्हीं बनाते रहना।।
परम विमल रिश्ता यह जग में-
इसको सतत निभाते रहना।।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़