अमृत विचार

Spread the love

काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।

 

 

 

                      अमृत विचार

 

अमृत भाव विचार रखो सबके प्रति हो सहयोग सदा।

देख गरीब करो कुछ दान महान यही प्रिय योग सदा।

मानव जीवन धन्य करो सबके हित का नित ध्यान धरो।

जो गिरा मन है उसके प्रति भावुक होकर नित्य प्रणाम करो।

धर्म करो शुभ कर्म करो असहाय मनुष्य रहे उर में।

मोहक भाषण हो सच में अति नेक स्वभाव दिखे सुर में।

 

स्वस्थ प्रसन्न अभिन्न रहे मृदु मानस में सम भाव बहे।

जीवन की रसना अति स्वच्छ सुगंध सुवाच्य सदैव कहे।

तृप्त करे सबको चलके यह मानव योनि विराट बने।

सावन सा हर कर्म सुहावन मोदक मोहन काट चुने।

काम परार्थ परिश्रम पावन पुण्य प्रताप सदा छलके।

शंकर शंभु शिवश्रय धाम सदा पहुँचे मनवा चलके।

 

ऐंठन त्याग रहो नित शीतल स्नेहिल सौम्य विनम्र बनो।

शक्ति उदार बने पर हेतु यही शिव राग सुमन्य चुनो।

छाँव बने चलते रहना सबके तुम ऊपर छत्र रखो।

शांत मनीष समान बनो मधु प्रेमिल उर्मिल पत्र लिखो।

वाचन पाठन लेखन गायन वादन अमृत राग भरो।

संस्कृति सत्य चरित्र बने प्रिय न्यायिक सम्मत भाग करो।

 

काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।

 

                   रक्षावंधन

 

रक्षक यह सम्मान का, भाई अतुलित वीर।

साहस देता बहन को, नहीं बहाना नीर।।

 

रक्षावंधन दिव्य मन, का यह अंतर्भाव।

भाई- भगिनी प्रेम का, अद्भुत अमर स्वभाव।।

 

यह धागा केवल नहीं, भगिनी का अनुरा।

इसके अंतस में बसा, ममता का सहभाग।।

 

भ्राता रक्षक बन करे, बहना का सहयोग।

खोज- खबर लेता रहे, स्नेह मंत्र का योग।।

 

भ्राता- भगिनी का हृदय, सात्विकता से युक्त।

यह अमोल संबंध है, अति उर्मिल संयुक्त।।

 

सहज सहोदर भव्य मन, पावन मंदिर रूप।

भाई- भगिनी भाव के, आगे धूमिल भूप।।

 

देकर ईश्वर जन्म को, होते अति खुशहाल।

रक्षावंधन पर्व पर, भाई- बहन निहाल।।

 

बाँधे राखी खुश रहे, पकड़ भ्रात का हाथ।

भाई को समझे बहन, सदा जिगर का साथ।।

 

सकल सृष्टि में सात्विकी, भाई – बहन विचार।

भाई से मिलकर बहन, देती मनहर प्यार।।

 

वंधन यह अनुपम विमल, सतयुग अति समृद्ध।

प्यारा यह संबंध है, अतुलित सत्व प्रसिद्ध।।

 

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़