शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
बारां (राजस्थान)
निभाना मेरे भाई तू , अपना वचन
————————————————————————————
(शेर)- बहिन के जीवन की रक्षा, करता यह रक्षाबंधन है।
बहिन के मान-सम्मान को बढ़ाता, रक्षाबंधन है।।
निभाये सभी भाई अपना वचन, इस रक्षाबंधन का।
बहिन के निःस्वार्थ प्रेम का प्रतीक, यह रक्षाबंधन है।।
————————————————————————-
निभाना मेरे भाई तू , अपना वचन।
अपनी बहिन को दिया, अपना वचन।।
याद रखना मेरे भाई, रक्षाबंधन।
याद रखना मेरे भाई, अपना वचन।।
निभाना मेरे भाई तू ——————–।।
सबसे प्यारा है मुझको, जग में मेरा भाई।
भगवान है मेरे लिए तो, जग में मेरा भाई।।
लगे चोट तुमको, आँसू मेरे बहते हैं।
निभाऊंगी मैं भी भाई, अपना वचन।।
निभाना मेरे भाई तू ——————–।।
माँ बाप सा प्यार मुझको, तुमने दिया।
कष्ट मुझपे कभी तुमने, नहीं आने दिया।।
हर मुसीबत में मुझको, तुमने बचाया।
भगवान पूरे करें सभी, तुम्हारे स्वप्न।।
निभाना मेरे भाई तू ——————–।।
किसी बहिन का अपमान तू , नहीं करना।
हर बहिन के सम्मान की तू , रक्षा करना।।
नहीं भूलना ईमान तू , किसी स्वार्थ में।
रक्षाबंधन है हर बहिन की रक्षा का वचन।।
निभाना मेरे भाई तू ——————–।।







