संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
प्रजा का हाल जानने के लिए निकले बाबा कनकेश्वर एवं बाबा भूतेश्वर महादेव, आराध्य देव का दिखा शाही अंदाज, शिव भक्ति मे रमे श्रद्धालु।
बाबा कनकेश्वर महादेव एवं बाबा भूतेश्वर महादेव की शाही सवारी मे उमड़ा जनसैलाब।
हरिहर मिलन का मनमोहक दृश्य।
कानड़ः भादवा मास के प्रथम सोमवार पर पुराना बस स्टैंड स्थित कनकेश्वर महादेव एवं शिव पहाड़ी स्थित बाबा भूतेश्वर महादेव शाही अंदाज में ठाठबाट से नगर भ्रमण पर निकले सुबह से ही पूरा नगर शिवमय हो गया जिसे देखो वह शिव भक्ति मे रमा दिख रहा था। शाही सवारी पुराने बस स्टैंड स्थित कनकेश्वर महादेव मंदिर से शाम 7 बजे से प्रारंभ हुई इससे पहले शिव पहाड़ी से 5 बजे प्रारंभ हुई जो शाम 7 बजे कनकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची यहाँ कनकेश्वर महादेव का ओर उनके मुखौटे का अभिषेक पूजन अर्चन किया गया सवारी समिति प्रमुख कैलाशनारायण परिहार, पूर्व न. प अध्यक्ष सिद्धनाथ चौधरी, साख प्रबंधन नन्दकिशोर वर्मा, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, गोपालराव शिंदे, कैलाश गौरेलाल, भगवान माली समिति के सदस्य के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात बाबा कनकेश्वर महादेव एवं बाबा भूतेश्वर महादेव की पालकी एवं शिवलिंग रूपी मुखौटे को विषेश रुप से फूलों से श्रृगारित रथ मे विराजित किया।
इसके बाद शाही सवारी पुराने बस स्टैंड से प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गो से होते हुऐ बड़ा राम मंदिर से राजवाड़ा चौक शिव डेरा आदि मार्गो से होते हुए पुनः कनकेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला पहुंची। जहाँ बाबा कनकेश्वर महादेव की आरती के बाद महा प्रसादी का वितरण किया गया। शाही सवारी मे हजारों की संख्या मे श्रृद्धालु शामिल हुए ओर खुब आनंद लिया।
वही सवारी की एक झलक पाने के लिए भक्त घरो की छतो पर तो कही दुकानों के प्रतिष्ठानों पर से कनकेश्वर एवं भूतेश्वर महादेव के दर्शन किये।
वही शाही सवारी की अगवानी के उपरांत पिपल चौक स्थित सिद्धी विनायक गणेश मंदिर पर जैसे ही कनकेश्वर एवं बाबा भूतेश्वर महादेव की शाही पहुंची वेसे ही विद्युत रोशनी से सुसज्जित पिपल चौक का आंगन झिलमिलाने लगा ओर कनकेश्वर महादेव एवं बाबा भूतेश्वर महादेव का भव्य हरिहर मिलन से स्वगत व अभिवादन करवाया गया। उक्त आयोजन बाबा भूतेश्वर भक्त मण्डल द्वारा किया गया था।
कलाकारों एवं अखाड़े के संचालक का स्वागत
शाही सवारी में आए कलाकारों एल एस चौराहे जोधपुरा ब्राह्मण समाज द्वारा बाबा अमरनाथ सेवा समिति, परिहार समाज, बाबा भूतेश्वर महादेव विकास समिति शिव पहाड़ी, सतगुरु सेवा समिति, राजपूत करणी सेना , पर नगर परिषद द्वारा आर्य कंपलेक्स एवं मंदिर के दोनों पुजारी आगर मालवा से आये मशहूर भारत बैड़ के मास्टर ढोल पार्टी व हिंदुत्व दुर्गा वाहिनी अखाड़े की संचालक एवं बजरंगी अखाड़े की बहने व संचालक एवं आदिवासियों वेशभूषा के कलाकारों का व विभिन्न प्रकार की झाकियों वालो का श्रीफल भेटकर सरोफा बांधकर स्वागत किया गया
वही शाही सवारी के आयोजक प्रमुख कैलाश नारायण परिहार सिद्धनाथ सिंह चौधरी वैकेंसी है ठाकुर नंदकिशोर वर्मा का अनेक स्थानों पर श्रीफल सरोहा पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में मुस्लिम समाज द्वारा माताजी चौराहा पर बैंड मास्टर एवं सवारी समिति के सदस्यों का मंच से स्वागत किया गया व पूरे मार्ग भर विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया
ये रहे शाही सवारी मे आर्कषण के केन्द्र :- शाही सवारी में विभिन्न प्रकार की झांकियां जिसमेंयुवा भगतसिंह मित्र मण्डल के सदस्य एक जैसी वेशभूषा में ढोल झाझ मझीरे एवं बाबा महाकाल के स्वरूप की पालकी निकाली दुर्गा वाहिनी की बहने अखाड़े में करतब दिखाते हुए चल रही थी वहीं बजरंगी अखाड़े की बहने है वह बच्चे अपना पूरे मार्ग भर एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाते हुए चल रही थी आगर से आए भारत बैंड अन्य बैंड के कलाकार राष्ट्रीय और धार्मिक तो प्रोत मधुर स्वर में प्रस्तुतीकरण दे रहे थे सवारी में शामिल सैकड़ो भक्तों ने पारितोषित देकर उन्हें नमाज आ गया व ढोल पार्टी टोप से पुष्प वर्षा आतिशबाजी बंदूक द्वारा
—————————————-
हरिहर मिलन का मनमोहक दृश्य:-
वहीं शाही सवारी की अगवानी के उपरांत जैसे ही शाही सवारी सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पीपल चौक पहुंची वही बाबा भूतेश्वर भक्त मंडल द्वारा श्री हरि हर का मिलन का भव्य आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के निवेदकं कड़िया वाले पालीवाल के योगेश पालीवाल दुर्गा प्रसाद पालीवाल अनिरुद्ध पालीवाल द्वारा विधिवत भगवान की पूजा अर्चना की गई वही राधा कृष्ण मंदिर के सामने परशुराम सेवा समिति के भव्य हरि हर मिलन का आयोजन किया गया
वह बाबा भूतेश्वर एवं बाबा कनकेश्वर महादेव व पालकी में सवार बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप का श्री हरि का मिलन होते हुए देख इस भव्य नजारे को हर कोई अपनी आंखों से निहार रहा था हरिहर मिलन के दौरान ऐसी जमकर आतिशबाजी हुई के आकाश रंग बिरंगा हो गया यात्रा का नगर भ्रमण के दौरान अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं का जलपान करवाया गया कहीं दूध कहीं खीर कहीं फलारी कहीं तो कहीं।







