जेंडर व माइग्रेशन प्रशिक्षण में गीता हुईं सम्मानित।

Spread the love

 

ब्यूरो (जांजगीर) छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

 

 

जेंडर व माइग्रेशन प्रशिक्षण में गीता हुईं सम्मानित।

 

नोएडा में हुआ जेंडर व माइग्रेशन आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम 

 

 

जांजगीर, छत्तीसगढ़ः प्रवासी मजदूरों के हित में राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा में जेंडर एंड माइग्रेशन आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) की भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारी अध्यक्ष और भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ अखिल भारतीय मंत्री गीता सोनी को सक्रिय सहभागिता निभाने के फ़लस्वरूप उन्हें सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से प्रतिभागियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी महिला व पुरुष मजदूरों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। गीता सोनी ने प्रशिक्षण सत्रों में अपने अनुभव साझा किए और प्रवासी महिला श्रमिकों से जुड़ी चुनौतियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

गीता सोनी न केवल ट्रांसपोर्ट बल्कि संगठित और असंगठित दोनों ही क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। हाल ही में उन्हें भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के द्वारा तेलंगाना और मध्य प्रदेश की प्रभारी के रूप में भी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कोर्स डायरेक्टर एलीना सामर्थे और डायरेक्टर जनरल डॉ. अरविंद ने गीता सोनी को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ से कुल तीन प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें गीता सोनी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। जेंडर एंड माइग्रेशन प्रशिक्षण पूर्ण कर गीता सोनी ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। गीता शोषित पीड़ित महिलाओं के अधिकार व श्रमिक हित में लम्बे समय से कार्य कर रही हैं। भारतीय मजदूर संघ के आमंत्रण पर गीता इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। गीता सोनी ने प्रवासी महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों—जैसे रोजगार में असमानता, सामाजिक भेदभाव, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच—पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रवासी महिलाएं दोहरी चुनौतियों का सामना करती हैं, एक ओर वे नए माहौल में खुद को ढालने की कोशिश करती हैं और दूसरी ओर आर्थिक व सामाजिक असुरक्षा से जूझती हैं।

 

सत्रों में गीता ने ग्रामीण एवं शहरी प्रवासी महिलाओं के अनुभव, सरकारी योजनाओं की उपलब्धता और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर सुझाव दिए। उनके सक्रिय विचार-विमर्श और व्यावहारिक सुझावों की आयोजकों ने सराहना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उन्हें विशेष सहभागिता सम्मान प्रदान किया गया।

 

सम्मान ग्रहण करते हुए गीता सोनी ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने संकल्प लिया कि वे आगे भी प्रवासी महिलाओं की समस्याओं को उजागर करने और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। उनके इस योगदान ने न केवल उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया, बल्कि जिले के लिए गर्व का अवसर भी प्रदान किया।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़