संवाददाता आगर मालवा (म. प्र.): गोवर्धन कुम्भकार।
हर घर तिरंगा अभियान के के अंतर्गत भाजपा ने नगर में निकाली बाइक भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापति सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल।
आगर मालवाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के मंसानुरुप आयोजित बाइक तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति, एकता और गर्व का संदेश जन जन तक पहुचाने के संकल्प के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, की अगुआई और करणसिंह यादव, कैलाश गवली, दिनेश परमार, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा चोपडा, प्रवेश गुप्ता, सुरेश बैरागी, गोरव जैन, हरिनारायण यादव, अजय जैन, मनीष सौंलकी, मंयक राजपूत, जगदीश गवली, अशोक प्रजापत आदि के मुख्य आतिथ्य मे नगर मंडल मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
शानदार तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हेमंत खंडेलवाल, जिंदाबाद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश भरा रहा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि नगर मंडल बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नपा अध्यक्ष निलेश पटेल भी उपस्थित थे। संचालन पार्षद रानुराज नरवाल ने किया।







