संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
हथिनी ‘माधुरी’ प्रेम-स्नेह की स्वामिनी…!
यह नांदणी जैन मठ की ‘गजलक्ष्मी” हथिनी,
लाखों भक्तों के प्रेम और स्नेह की स्वामिनी।
माधुरी बोल सकती तो कितना अच्छा होता,
उसका मौन-नेत्र निर्विकार भाव प्रबल होता।
वो हथिनी सिर्फ एक जीवंत प्राणी मात्र नहीं,
धर्म की आत्मा बन असंख्य श्रद्धालुओं रहीं।
वे संवेदनाओं, आस्था और भक्ति से जुड़ी थी,
करुणा के अमूल्य सिद्धांत सजीव प्रतीक थी।
हथिनी माधुरी ने 35 वर्षों से ‘मठ’ में की सेवा,
पेटा के याचिका पर उसे जामनगर भेजा गया।
जैन समुदाय की भावनाओं को पहुंची थी ठेस,
महाराष्ट्र में वरन समूचे समाज में आक्रोश बेस।
राज्य की देवाभाऊ की सरकार ने दिया दखल,
‘आपराधिक मामलों’ को वापस लेने की पहल।
निश्चित ही फडणवीस का ‘संवेदनशील’ निर्णय,
सूझबूझ से माधुरी की घर वापसी संभव प्रणय।
वह नांदणी जैन मठ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा,
समुदाय की भक्ति-समर्पण का प्रतीक किस्सा।
(संदर्भ-हथिनी ‘माधुरी’ की मठ में घर वापसी)







