संवैधानिक संस्थाओं के सम्मुख यक्ष प्रश्न 

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी

 

 

          दृष्टिकोण

 

संवैधानिक संस्थाओं के सम्मुख यक्ष प्रश्न 

 

 

 

स्वस्थ लोकतंत्र को विकलांग बनाने का प्रयास करने वाले तत्वों की देश में बाढ़ सी आ गई है। यदि ऐसा न होता तो सत्य के विरुद्ध बोलने वाले तत्व

संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके देश में अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास न करते। विडंबना है कि चुनाव प्रक्रिया पर आम आदमी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। आरोप लगाने वाले तत्व अपने आरोपों के समर्थन में उत्तरदायित्व लेने की जगह चीखने चिल्लाने और जनता को गुमराह करने तक ही सीमित रहते हैं। अराजक तत्वों को अपने हार के कारणों की ज़मीनी सच्चाई का सामना करने से डर लगता है, सो उनकी दोहरी सोच बार बार उनके आरोपों को संदेह के घेरे में लेती है। उन्हें हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रमाण नहीं मिलते। यदि मतदाता सूची में से मृतकों के नाम काटे जा रहे हैं या एक से अधिक स्थानों पर किसी एक मतदाता का नाम होने पर उसका नाम हटाया जा रहा हो, तब भी आपत्ति है । अराजक तत्वों को ऐसा ही क्यों प्रतीत हो रहा है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में वही फर्जी वोट काटे जा रहे हैं, जिन पर आरोप लगाने वाले तत्वों का ही एकाधिकार सुरक्षित था ? विषय गंभीर है। देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं के सम्मुख यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है कि अनर्गल और अप्रामाणिक आरोपों से किस प्रकार निपटें, जिससे कि संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बची रह सके। अभिव्यक्ति के नाम पर अप्रामाणिक आरोप लगाना आपराधिक श्रेणी में आता है, सो क्यों न समाज में झूठ पर आधारित अराजकता फैलाने वाले विमर्श का विस्तार करने वाले तत्वों को कड़ा सबक सिखाया जाए ? (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़