संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
लहरों की तरह जिंदगी…!
जिंदगी को ‘हम’ कभी समझ नहीं पाते,
न जाने गुजर जाती हैं कैसी-कैसी रातें।
करते रहो एक-दूसरे से खूब सारी बातें,
एक-दूजे के संग बाँटों रिश्तें में सौगातें।
हाल-चाल पूछते रहों सबसे आते-जाते,
हर रोज होती रहें प्यार भरी मुलाकातें।
‘लहरों की तरह’ समाना हैं इस दिल में,
दरियाओं को पार करना हैं मुश्किल में।
अजनबियों का साथ निभाना है घर में,
जो गांव से शहर आ गई हो पलभर में।
यह ना समझना की आ गई दलदल में,
तेरा प्यार हैं सच्चा समां जा तनमन में।
रिश्तों का पराभव…!
पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव,
गृह कलेश के चलते रिश्तों का पराभव।
सहनशिलता ‘शिखर’ चढ़ी खतम वैभव,
इंसानियत सूली चढ़े ये कैसा हैं अनुभव।
आत्महत्या क्यों? करें पीढ़ी सोचे मानव,
बाहर क्यों खोजते हो घर में छिपे दानव।
पिता ने की पुत्री की शादी रहेगी आबाद,
खूब आएं खुशियां घर में बना रहे संवाद।
सोचते रहे छोटे-मोटे चल रहें वाद-विवाद,
आपसी रिश्तों में अभी डल रही है खाद।
सूरज पिता संग समोसे बेच देते है स्वाद,
ये परिवार हंसी-खुशी में सभी हैं अवाक!
(संदर्भ-पंखे में दुपट्टे का फंदा लगा की आत्महत्या)







