पीएम मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे,करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे

Spread the love

गयाजी।  पीएम मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। बिहार में विपक्ष ‘वोटर अधिकार यात्रा’ भी निकाल रहा है।

पीएम मोदी बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। जानें अपने संबोधन में पीएम मोदी ने क्या-क्या बोला…

बिहार की NDA सरकार कांग्रेस, INDI गठबंधन के नफरती अभियान का दे रही जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि RJD और उसके सहयोगी दल बिहार की जनता को सिर्फ अपना वोट बैंक समझते हैं। उन्हें गरीबों के सुख-दुख, मान-सम्मान की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि वे बिहार के लोगों को अपने राज्य में घुसने नहीं देंगे। बिहार की जनता के साथ कांग्रेस के दुर्व्यवहार को देखने के बाद भी RJD के लोग गहरी नींद सो रहे थे। बिहार की NDA सरकार कांग्रेस, INDI गठबंधन के इस नफरती अभियान का जवाब दे रही है।

 30 दिनों के भीतर लेनी होगी जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान (130वां) संशोधन विधेयक पर कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना है तो कोई भी कार्रवाई के दायरे से बाहर नहीं होना चाहिए। पीएम ने कहा कि आज ऐसे कानून है कि अगर सरकारी कर्मी कुछ घंटे हिरासत में रख दिया तो वह अपने आप सस्पेंड हो जाता है। लेकिन अगर कोई मुख्यमंत्री, मंत्री या प्रधानमंत्री है वो जेल में रहकर भी सत्ता का सुख पा सकता है। हमने देखा कि जेल से ही फाइलों पर साइन करके सरकारी आदेश निकाले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि नेताओं का यही रवैया रहेगा तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जा सकती है। संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते। इसलिए एनडीए सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसा कानून लाई है, जिसके दायरे में देश का पीएम भी है, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। कानून बनने के बाद गिरफ्तारी के 30 दिनों के भीतर जमानत लेनी होगी। अगर बेल नहीं मिली तो 31वें दिन कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। मगर आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं।

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है, अब भारत में आतंकी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी।

 पीएम बोले- बिहार से लिया संकल्प कभी खाली नहीं जाता

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता है। यह चाणक्य और चंद्रगुप्त की धरती है। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया। बिहार की इसी धरती से मैंने आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती से लिया गया वो संकल्प पूरा हो चुका है।

 पीएम मोदी बोले- 4 करोड़ से अधिक लोगों को दिया आवास

पीएम नरेंद्र मोदी ने गयाजी में कहा कि जनता का सेवक बनकर काम करने में मुझे ज्यादा खुशी होती है। जैसे गरीब को पक्का घर देना। उन्हें अच्छा इलाज की सुविधा देना। मेरा संकल्प है कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मैं चैन से नहीं बैठेगा। 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए। गयाजी जिले में भी 2 लाख से अधिक आवास दिए गए।

 युवाओं के रोजगार के नए अवसर बनेंगे – पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में गया का नाम गयाजी करने पर बिहार सरकार का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि गयाजी के तेज विकास के लिए बिहार की डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। गयाजी में एक ही दिन में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। इनसे उद्योगों को ताकत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था भी बेहतर हुई है।

 पीएम ने किया 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

 नीतीश ने मोदी सरकार की तारीफ की

सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस साल के बजट में राज्य को स्पेशल पैकेज मिला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी दी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में बहुत ज्यादा काम कर दिया है।

 गया का नाम हमने गयाजी करवाया- नीतीश कुमार

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गया का नाम हमने गयाजी करवाया। पहले शहर का नाम गया ही था। अब इसका नाम गयाजी हो गया है। एक तरफ बोधगया है, दूसरी ओर गयाजी। गयाजी में हमने फल्गु नदी में रबर डैम और सेतु का निर्माण करवाया। बोधगया में भी अतिथि गृह समेत कई निर्माण कराए गए।

 गया पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार हेलीपैड से वाहन से मुख्य मंच पर पहुंच रहे हैं।

सभास्थल पर पहुंचे कई अधिकारी

PM Modi Bihar Visit LIVE: प्रधानमंत्री सभा स्थल पर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह, डीडीयू मंडल डीआरएम एवं प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार, सीनियर सिक्योरिटी कमिश्नर जेथिन बी राज के अलावा हाजीपुर जॉन के कई ब्रांच अधिकारी मौजूद हैं।

 महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह, तिरंगे झंडे से करेंगी प्रधानमंत्री का स्वागत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में होने वाली सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। विशेषकर महिला कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लहराकर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से अभिवादन करने को तैयार हैं। एनडीए के सभी दल जदयू, भाजपा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा, हम और लोजपा के कार्यकर्ता भी तैयारी में जुटे हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वागत की रूपरेखा तय की और कहा कि प्रधानमंत्री का गया आगमन ऐतिहासिक अवसर है। मोदी जहां भी जाते हैं, वहां विकास की नई राह खुलती है, इसी कारण आम जनता में भी उत्साह है। सभा स्थल पर महिला कार्यकर्ता पारंपरिक परिधानों में तिरंगा लहराकर स्वागत करेंगी। उनका कहना है कि यह सिर्फ अभिवादन नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का संदेश भी होगा।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़