राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
प्रेम पच्चीसा ( भाग 11 )
रोहन ने दो माह तक मेहता जी के प्रोजेक्ट में देखा कि वो हरेक फिल्म की सिचूऐशन गीत रोहन से केवल रुपये पाँच हजार पारिश्रमिक देकर उसी गीत को थोड़ा बहुत हर फेर करके नाम से फिल्मों में गीत चलवाते हैं । एक माह में कुल दस गीत रोहन ने मेहता जी को दिए और कहा मेरा रुपये पचास हजार अब पूरा हुआ । अब मैं आपके साथ काम नहीं कर सकता । तब मेहता जी, रोहन को अनुबंध दिखाया कि आप एक साल तक इसी कीमत पर गीत लिखेंगे गीत ना लिखने पर वरना आपको दिया हुआ अड्वान्स का दुगना भुगतान करना होगा। यह स्थिति रोहन और मेहता जी के बीच एक अनुबंध और नैतिकता से जुड़ा मामला प्रस्तुत करती है। रोहन मानसिक रूप से परेशान हो जाता है और सोचता है कि कहाँ फंस गया।
रोहन मन ही मन सोचता है जब सहने वाले को सब्र आ जाए, तब दुःख देने वालों की औकात दो कौड़ी की रह जाती है। अपना काम करते रहना है दुनिया को कुछ साबित करने की आवश्यकता नहीं है, जो हमे समझते हैं वो खुद ही समझ लेंगे कि हम क्या और क्यों कर रहे हैं और जिनको हमे समझना नहीं है वो गलत समझते थे और गलत ही समझेंगे, हम उनका कुछ नहीं कर सकते, इसलिए पूरी दुनिया को खुश रखने के बोझ से मुक्त हो जाना है, गिने चुने ही सही, हमारे पास अच्छे और सच्चे लोग हों बस इतना काफी है। मेहताजी ठीक आदमी नहीं है।
रोहन समझ रहा है कि अनुबंध की शर्तें महत्वपूर्ण हैं। यदि रोहन ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से प्रति गीत पाँच रु हजार पये और एक साल तक काम करने की शर्त है, तो कानूनी रूप से वह बाध्य है । अग्रिम राशि का दोगुना भुगतान करने की शर्त भी अनुबंध में हो सकती है, लेकिन यह शर्त भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872 के तहत “अनुचित” या “दंडात्मक” मानी जा सकती है, यदि यह बहुत अधिक दमनकारी है। रोहन इस शर्त को अदालत में चुनौती दे सकते हैं। यदि मेहता जी रोहन के गीतों को बिना उचित श्रेय या अनुमति के उपयोग कर रहे हैं, तो यह कॉपीराइट उल्लंघन का मामला हो सकता है।
रोहन को एक वकील की मदद से अनुबंध की शर्तों की जानकारी पत्नी माया को फोन पर दी जिसे सुनकर माया परेशान हो गई । माया बोली आपको अनुबंध ठीक पढ़कर साइन करना था। आगे माया बोली आप , मेहता जी से बेहतर पारिश्रमिक या अनुबंध की शर्तों में बदलाव के लिए बातचीत कर सकते हैं।आपको लगे तो कानूनी सहायता किसी वकील से ले सकतें हैं।
मेहता जी द्वारा धमकी पर उतार आए बोले – आपको जेल भेज दूंगा। संवेदनशील कवि कोर्ट – कचहरी के चक्कर में नहीं पड़ा था। वह सोचने लगा कि मेहता जी का व्यवहार (कम पारिश्रमिक देना और गीतों का दुरुपयोग) अनैतिक प्रतीत होता है। रोहन को भविष्य में ऐसे अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए और अपने काम की उचित कीमत तय करनी चाहिए।
इधर माया सोचती है कि रोहन को तुरंत एक वकील से संपर्क करना चाहिए, जो अनुबंध की शर्तों और कॉपीराइट कानून की समीक्षा कर सके। साथ ही, वह मेहता जी से लिखित में बातचीत शुरू कर सकते हैं ताकि कोई समझौता हो सके। भविष्य में, रोहन को अपने गीतों के लिए उचित मूल्य और कॉपीराइट सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
रोहन और माया अपनी बेटी राशि कि बीमारी के साथ साथ एक अनचाही मुसीवत ने घेर लिया। रोहन जो प्रेम रस कि रचना लिखकर काव्य -मंच जीत रहा था,,आजकल दुखी मन से तनहाई , परेशानी की कविता लिखने लगा। साथ ही सोचने लगा कि यह समाज / संसार कितना निर्दयी और स्वार्थी है।
(भाग 12)







