देहरादून-कटरा वॉल्वो सेवा आज से फिर शुरू

Spread the love

 

            देहरादूनः दून से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए संचालित होने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वॉल्वो सेवा का संचालन शनिवार शाम यानी आज से दोबारा सुचारू हो जाएगा।

               जम्मू के कठुआ में पुल टूटने से कटरा मार्ग अवरुद्ध होने के कारण गत 25 अगस्त से बस का संचालन बंद चल रहा था। इस अवधि में जिन यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक थे, उन सभी का किराया रिफंड किया गया। निगम ने बस की ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुक्रवार से फिर खोल दी है।

जम्मू के कठुआ में पुल टूटने से 25 अगस्त से बंद था दून-कटरा बस का संचालन

कटरा के लिए देहरादून से परिवहन निगम की वॉल्वो सेवा नियमित शाम छह बजे संचालित होती है। यह बस अगले दिन सुबह छह बजे कटरा पहुंचती है और शाम पांच बजे देहरादून के लिए वापस चलती है। कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यही एक सीधी बस सेवा है, जबकि देहरादून से कोई दूसरी सीधी सेवा नहीं है।

श्रद्धालुओं के लिए बढ़ी थी परेशानी

              कटरा के लिए एक ट्रेन हेमकुंड एक्सप्रेस है, जो ऋषिकेश से हरिद्वार-सहारनपुर होते हुए संचालित होती है। जम्मू में भारी भूस्खलन के कारण रेल मार्ग अवरुद्ध होने से यह ट्रेन भी बंद चल रही थी। बस व ट्रेन सेवा बंद होने से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई थी।

         ग्रामीण डिपो के एजीएम प्रतीक जैन ने बताया कि कटरा वॉल्वो सेवा शनिवार से फिर संचालित होगी।

दिल्ली मार्ग पर 23 वॉल्वो का संचालन

           परिवहन निगम दिल्ली मार्ग पर 23 वॉल्वो बसों का संचालन कर रहा है। इनमें दो बसें दून-दिल्ली-गुरुग्राम और शेष 21 कश्मीरी गेट आईएसबीटी दिल्ली जा रही हैं। दिल्ली मार्ग पर वॉल्वो बसों की संख्या दो माह पहले तक 29 थी, लेकिन अनुबंध खत्म होने के कारण छह बसें सेवा से बाहर हो गई। अब परिवहन निगम नई वॉल्वो बसों के अनुबंध की तैयारी कर रहा है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 9 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।