नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर शपथ दिलाते डीएम

Spread the love

 

             देहरादून : देहरादून जिले को मिली नई सरकार नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह समेत 24 जिला पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जबकि छह जिला पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाए। आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक की कार्यवाही से पहले सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं।

जिलाधिकारी ने सुखविंदर कौर एवं अभिषेक सिंह को दिलाई शपथ

शुक्रवार को गढ़ी कैंट नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में जिलाधिकारी सविन बंसल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखविंदर कौर एवं उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।

                अध्यक्ष ने कहा जिले में किसान, जरूरतमंदों के विकास से जुड़ी योजनाओं को गति मिल सके। इसको लेकर संकल्पबद्ध हैं। इसके साथ ही कुछ नया करने का प्रयास किया जाएगा। जिले में विकास की गंगा बहाने के लिए शीर्ष नेताओं का मार्ग दर्शन लिया जाएगा। कहा आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

छह जिला पंचायत सदस्य नहीं पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में

उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा आमजन के विकास कार्यों पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से समय-समय पर सहयोग की अपेक्षा रहेगी। नई सरकार के मार्ग दर्शन के लिए शीर्ष नेतृत्व का साथ होना जरूरी है। कहा आमजन के विकास में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जोत सिंह गुनसोला, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात, सूर्यकांत धस्माना, आदि मौजूद रहे।

मधु चौहान नहीं पहुंची शपथ लेने

                कचटा जिला पंचायत सीट से नव निर्वाचित सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंची। इसके साथ अस्थल सीट से जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, मलेथा सीट से रघुवीर, व्यास नहरी सीट से सचिन चौहान, डाकपत्थर सीट से सुरेंद्र चौहान, शाहपुर कल्याणपुर सीट से मो. मुस्तकीन भी शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने नहीं पहुंचे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए