ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व हिमोत्थान सोसायटी के सयुंक्त तत्वावधान में ब्लॉक सभागार मेें ब्लॉक मिशन प्रबन्धन इकाई के अन्तर्गत लोकोस ऐप का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लोकोस ऐप के जरिये तीन दर्जन गावो की विभिन्न स्वयं सहायता समूहो से जुड़ी महिलाओं को डिजिलिटीकरण लेन देन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का, एन आर एम एल प्रभारी रणजीत रावत व नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि लोकोस ऐप के जरिये डिजिलिटीकरण के माध्यम से होने वाला लेन – देन लखपति दीदीयो व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण आयोग व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है तथा लघु उद्योगों के माध्यम से सैकड़ों महिलायें आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बनी हुई है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लखपति दीदी सहित दर्जनो योजनायें संचालित की जा रही है तथा उन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए हर महिला में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है व भविष्य में पूरे विकासखंड के अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रभारी रणजीत रावत ने महिलाओं को लोकोस ऐप डिजिलिटीकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि ऐप के माध्यम से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को लेन – देन मे सुविधा मिलेगी तथा पारदर्शिता रहेगी। इस मौके पर सीमा देवी, कुसुम देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, आरती रावत, प्रियंका देवी, पूनम देवी, उमा देवी, मोनिका देवी, कल्पेश्वरी रावत, इन्दू देवी, नीता देवी, वन्दना थपलियाल, रेखा रावत, प्रदीप थपलियाल, शान्ति प्रकाश, आशीष रावत सहित विभिन्न समूहों से जुडी महिलायें मौजूद रही।








