ऊखीमठः नगर क्षेत्रान्तर्गत ओकारेश्वर वार्ड के मस्तोली गदेरे सहित आसपास के इलाकों में किंग कोबरा सांप के निर्भीक विचरण करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत नौनिहाल भय के साये में आवाजाही करने को विवश बने हुए है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                   

                     ऊखीमठः नगर क्षेत्रान्तर्गत ओकारेश्वर वार्ड के मस्तोली गदेरे सहित आसपास के इलाकों में किंग कोबरा सांप के निर्भीक विचरण करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत नौनिहाल भय के साये में आवाजाही करने को विवश बने हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किंग कोबरा सांप छोटे सांपों, चुहों और बरसात के समय धरती पर विचरण करने वाले अनेक प्रजाति के जीवों को अपना निवाला बना रहा है तथा फन उठाकर विचरण कर रहा है। कुछ लोगों ने किंग कोबरा सांप को अपने सोशल मीडिया साइड पर भी कैद कर दिया है। वन विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में विगत चार वर्षो से किंग कोबरा सांप विचरण कर रहा है मगर इलाकों में अधिक झांडी़ होने तथा पथरीला भूभाग होने के कारण वन विभाग व नगर पंचायत को सफलता नहीं मिल रही है। वन विभाग द्वारा किंग कोबरा की लम्बाई 12 से 14 फिट बताई जा रही है जबकि ग्रामीण किंग कोबरा की लम्बाई 20 से 25 फिट बता रहे है। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के नेतृत्व मेें नगर पंचायत व वन विभाग की टीमे किंग कोबरा सांप के विचरण करने वाले क्षेत्र का भ्रमण तो किया गया मगर विभिन्न स्थानो पर झाडी़ व पानी अधिक होने के कारण सफलता न मिलने से दोनो टीमो को बैरंग लौटना पड़ा। वन विभाग के अनुसार यदि किंग कोबरा के बिल मे रहने का स्थान मिलता है तो आर – आर टी टीम द्वारा किंग कोबरा को पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड दिया जायेगा। बता दे कि ओकारेश्वर वार्ड मे विगत चार वर्ष पूर्व किंग कोबरा सांप विचरण करते हुए देखा गया था तथा इस वर्ष विगत 14 अगस्त को किंग कोबरा सांप पहली बार विभिन्न स्थानो पर देखा गया था। इन दिनो धूप निकलते ही मन्दिर पैदल मार्ग सहित मस्तोली गदेरे व डगवाडी के विभिन्न स्थानो पर किंग कोबरा सांप दिखने से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों के अनुसार किंग कोबरा सांप फन उठाकर विचरण कर रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को विभिन्न स्थानो का निरीक्षण किया गया मगर झाडी़  अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। उनका कहना है कि शीघ्र पर्यावरण मित्रो से सफाई करवाकर वन विभाग के सहयोग से किंग कोबरा सांप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास किये जायेंगे। पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने बताया कि किंग कोबरा सांप के निर्भीक घूमने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग अगस्तमुनि रेंज के वन दरोगा गौरव भट्ट ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों   में किंग कोबरा, रसलवाईपर व कौमनग्रैड तीन प्रजाति के सांप विचरण करते है तथा तीनो बहुत जहरीले होते हैं। उन्होंने बताया कि झाडी, पानी व अधिकांश भूभाग पथरीला होने के कारण किंग कोबरा सांप के ठिकाने का अनुमान लगाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। झाडी़ काटने के बाद आर – आर – टी टीम द्वारा किंग कोबरा सांप को पकड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी। उनका कहना है कि भगवान शिव की तपस्थली होने के कारण कुछ लोग किंग कोबरा सांप को नाग देवता भी मान रहे हैं। इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्म्वाण, पूर्व सभासद रवीन्द्र रावत, नवदीप नेगी, कर्मवीर कुवर, प्रकाश गुसाई, रिक्षित शैव, वन आरक्षी ऋर्षि खोयाल सहित नगर पंचायत, वन विभाग की टीमे व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए